विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वायु प्रदूषण से दिल्ली से मिलकर लड़ेंगे सभी शहर

By Gunateet OjhaEdited By:
Published: Wed, 06 Sep 2017 09:35 PM (IST)

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय की भी ली जाएगी मदद...

वायु प्रदूषण से दिल्ली से मिलकर लड़ेंगे सभी शहर
वायु प्रदूषण से दिल्ली से मिलकर लड़ेंगे सभी शहर

जागरण ब्यूरो, नईदिल्ली। वायु प्रदूषण के खिलाफ अकेले दिल्ली ही नहीं, बल्कि देश के सभी बड़े शहर अब मिलकर लड़ेंगे। केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने इसे लेकर तेजी से काम शुरु कर दिया है। साथ ही वायु प्रदूषण का मार झेल रहे देश के सभी बडे शहरों को एक ही नेटवर्किग से जोड़ने की योजना की तैयार कर रहा है, ताकि शहरों में प्रदूषण के चलते होने वाले बदलावों की जानकारी उन्हें तुरंत दी जा सके। मौजूदा समय में वायु प्रदूषण को लेकर देश में सबसे ज्यादा मुस्तैदी दिल्ली में ही दिखाई जा रही है। जबकि बाकी शहर इसे लेकर चुप है।

केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने वायु प्रदूषण से निपटने के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय की भी मदद लेने का फैसला लिया है। जिसके तहत राज्यों को फसलों को नष्ट करने की अन्य दूसरी विधियों पर काम करने की जानकारी दी जाएगी। पर्यावरण मंत्रालय से जुड़े सूत्रों की मानें तो वायु प्रदूषण को लेकर देश के दूसरे बड़े शहरों में जिस तरीके से काम हो रहा है, वह संतोषजनक नहीं है। ऐसे में जल्द ही इस दिल्ली जैसे सिस्टम से इन शहरों को नहीं जोड़ा गया, तो वायु प्रदूषण की चपेट में यह सभी शहर भी आ जाएंगे। सूत्रों की मानें तो बड़े शहरों को इस अभियान से जोड़ने की योजना की जल्द ही घोषणा की जा सकती है। साथ ही इसे लेकर प्रत्येक शहर को कुछ नया टास्क भी दिया जा सकता है।

केंद्र लिखेगा मुख्यमंत्रियों खत

वायु प्रदूषण को लेकर राज्यों की बेरूखी से नाराज पर्यावरण मंत्रालय ने फिलहाल देश के सभी राज्यों को इस संबंध में एक चिट्ठी लिखने का फैसला लिया है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री डॉ. हर्षव‌र्द्धन ने बताया कि वह वायु प्रदूषण पर राज्यों से बेहतर सहयोग को लेकर जल्द ही देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को एक पत्र भी लिखेंगे। माना जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री ने यह फैसला मंगलवार को वायु प्रदूषण को लेकर दिल्ली और एनसीआर के पर्यावरण मंत्रियों की बुलाई गई बैठक में किसी भी राज्य के मंत्री के न पहुंचने के बाद लिया है।

यह भी पढ़ेंः गौरी लंकेश मर्डर केसः हत्यारों की तलाश में जुटी पुलिस, भाई ने की CBI जांच की मांग