Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बदायूं कांड पर राज्यपाल से मिले अखिलेश

    By Edited By:
    Updated: Mon, 02 Jun 2014 03:01 PM (IST)

    बदायूं में बीते मंगलवार को दो बहनों से सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले की गूंज उत्तर प्रदेश के राजभवन तक पहुंच गई है। कुछ दिनों से लखनऊ से बाहर ...और पढ़ें

    Hero Image

    लखनऊ। बदायूं में बीते मंगलवार को दो बहनों से सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले की गूंज उत्तर प्रदेश के राजभवन तक पहुंच गई है। कुछ दिनों से लखनऊ से बाहर रहे राज्यपाल बीएल जोशी से आज मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने करीब आधा घंटा तक वार्ता की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    माना जा रहा है कि राज्यपाल ने उनसे बदायूं में दो बहनों से सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में बातचीत की है और मुख्यमंत्री से राज्य की कानून-व्यस्था के बारे में भी जानकारी ली। राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री के बीच वार्ता करीब आधा घंटा तक चली। माना जा रहा है कि राज्यपाल बदायूं की घटना पर आज या फिर कल तक अपनी रिपोर्ट भेज सकते हैं।

    पढ़ें: बदायूं कांड: अब पासवान पहुंचे सआदतगंज, पहले की मोदी से बात