Move to Jagran APP

भोपाल से दिल्ली जा रहे एयर इंडिया के विमान में खराबी, सीएम शिवराज भी थे मौजूद

भोपाल से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की उड़ान में अचानक आई तकनीकी खराबी के बाद उसे निरस्त कर दिया गया। इसमें सीएम शिवराज भी सवार थे

By anand rajEdited By: Published: Sun, 19 Jun 2016 12:38 AM (IST)Updated: Sun, 19 Jun 2016 02:43 AM (IST)

भोपाल (नई दुनिया)। भोपाल से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की उड़ान में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। जिसके बाद विमान को वापस एप्रैन की तरफ लाकर यात्रियों को वापस उतार दिया गया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान भी इसी विमान से दिल्ली जा रहे थे। उड़ान निरस्त होने के कारण वे स्टेट प्लेन से दिल्ली रवाना हुए।

loksabha election banner

बताया जा रहा है कि एयर इंडिया की उड़ान संख्या एआई 438 में सीएम शिवराज समेत 62 यात्री बोर्डिंग के बाद विमान में सवार हो गए थे। रात्रि करीब 10 बजे विमान टेकऑफ हो रहा था कि अचानक इंजन से तेज आवाज आने लगी। विमान ग्राऊंड लेवल पर ही था। इंजन में गड़बड़ी की आशंका को देखते हुए पायलट ने विमान टेकऑफ नहीं होने दिया। एप्रैन पर वापस आने के बाद विमान की खराबी को ठीक करने का प्रयास किया गया। लेकिन विमान स्टार्ट ही नहीं हुआ। आखिरकार उड़ान निरस्त करने की घोषणा कर दी गई।

ये भी पढ़ेंः भाजपा नेता को लड़की की धमकी, 'केंद्रीय मंत्री से सेटिंग कराओ नहीं तो...'

सीएम को भी उतरना पड़ा

उड़ान निरस्त होने के बाद एयर इंडिया ने यात्रियों को विमान से उतरने को अनुरोध किया। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान भी यात्रियों के साथ नीचे उतरे। महापौर आलोक शर्मा के अनुसार वे सीएम को सीआफ करने के बाद घर जा रहे थे। रास्ते में ही फोन आ गया कि उड़ान निरस्त हो गई है। एसपी अरविंद सक्सेना के अनुसार मुख्यमंत्री विमान में सवार हो चुके थे। उड़ान रद्द होने के बाद वे स्टेट प्लेन से दिल्ली रवाना हुए। विमान में सवार बाकी यात्रियों को होटलोें में ठहराया गया है। रविवार को सुबह की उड़ान से दिल्ली भेजा जाएगा।

टेकऑफ हो जाती थे खतरा था

बताया जाता है कि विमान का एक इंजन लोड नहीं ले रहा था। यदि इस स्थिति में विमान टेकऑफ हो जाता तो दिल्ली तक का सफर खतरनाक हो सकता था। यदि पावर सप्लाई एक सेकंड के लिए बाधित होती तो विमान क्रैश होने का खतरा रहता है।

ये भी पढ़ेंः शिक्षा नीति में हिंदी, संस्कृत और योग को मिलेगी तवज्जो

जरूरी था निरस्त करना

तकनीकी खराबी के कारण दिल्ली उड़ान को निरस्त किया गया है। विमान स्टार्ट नहीं हो रहा था। सुरक्षा की दृष्टि से इसे रोकना जरूरी था। हमने यात्रियों को सुबह तक इंतजार करने को कहा है।

- विश्रुत आचार्य, रीजनल मैनेजर मप्र-छग एयर इंडिया

ये भी पढ़ेंः देश की सभी खबरों के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.