विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाक की गोलीबारी के चलते पलायन पर मजबूर हैं सीमा पर बसे ग्रामीण

By Manish NegiEdited By:
Published: Wed, 26 Oct 2016 04:16 PM (IST)Updated: Wed, 26 Oct 2016 04:24 PM (IST)

पाकिस्तान पिछले दो दिन से सीमा पर लगातार फायरिंग कर रहा है। जिसके चलते यहां बसे ग्रामीण पलायन कर रहे हैं।

News Article Hero Image

श्रीनगर, (पीटीआई)। पाकिस्तान की ओर से सीमा पार से लगातार हो रही फायरिंग के कारण आरएसपुरा के आसपास के लोग सहमे हुए हैं। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बसे सैकड़ों गावों के लोग यहां से सुरक्षित जगह की ओर पलायन करने पर मजबूर हैं। सीमा से सटे गावों में जाने पर घरों में बंद पड़े दरवाजे देखे जा सकते हैं। यहां मोर्टार और गोलियों की आवाज भी लगातार सुनी जा सकती है।

कोरोताना खुर्द गांव के निवासी भूषण कुमार ने बताया कि 'हमनें पिछली दो रातें भय में काटी हैं। पाकिस्तान से फेंके गए बम हमारे घर के सामने ब्लास्ट हो रहे हैं। हमें लगा कि यह सब खत्म हो जाएगा लेकिन अब हमने यहां से सुरक्षित जगह पर जाने का फैसला किया है।'

गांव के ज्यादातर लोग अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित जगह पर जा चुके हैं। हालांकि गांवों में पशुओं को चारा देने के लिए कुछ लोग रुके हुए हैं।

सीमा पर ना'पाक' हरकत, आरएसपुरा समेत कई सेक्टरों में सीजफायर उल्लंघन