Move to Jagran APP

दूल्हे के काले दांत देखकर दुल्हन ने किया शादी से इंकार

नगर महादेव पता लेश्वरनाथ मंदिर में शादी के दौरान दुल्हन ने दूल्हे के काले दांत देखकर शादी से इंकार कर दिया। दुल्हन के इंकार करने पर अफरातफरी मच गई। वरमाला के दौरान काला दांत देखकर दुल्हन बिदक गयी। सुंदर पत्नी पाने की तमन्ना लिए वर पक्ष के लोगों को बगैर दुल्हन के बारात लेकर वापस निराश ल

By Edited By: Published: Thu, 14 Aug 2014 02:20 PM (IST)Updated: Thu, 14 Aug 2014 02:21 PM (IST)

हाजीपुर, जागरण संवाददाता। नगर महादेव पता लेश्वरनाथ मंदिर में शादी के दौरान दुल्हन ने दूल्हे के काले दांत देखकर शादी से इंकार कर दिया। दुल्हन के इंकार करने पर अफरातफरी मच गई। वरमाला के दौरान काला दांत देखकर दुल्हन बिदक गयी। सुंदर पत्नी पाने की तमन्ना लिए वर पक्ष के लोगों को बगैर दुल्हन के बारात लेकर वापस निराश लौटना पड़ा।

loksabha election banner

वर एवं लड़की पक्ष के लोग घंटो मान-मनौव्वल करते रहे पर लड़की अपने निर्णय पर अडिग रही। जानकारी के अनुसार महुआ थाना क्षेत्र के सलखन्नी गांव के एक युवक की शादी हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र के पोखरा मोहल्ला निवासी काजल कुमारी [काल्पनिक नाम] के साथ तय हुई थी। वर पक्ष के लोग अपने सगे-संबंधियों के साथ शादी के लिए मंदिर पहुंचे। शादी को लेकर दोनों पक्ष के लोगों में खुशी का माहौल था। जयमाला रस्म के दौरान दूल्हा -दुल्हन ने एक दूसरे को देखा। लेकिन मामला तब गड़बड़ा गया जब दूल्हे राजा ने अपनी मुस्कुराहट बिखेरी। भावी पति का सड़ा हुआ काला दांत देखकर दुल्हन भन्ना उठी।

उधर दूल्हे राजा सुंदर दुल्हन मिलने की खुशी का इजहार अपने दोस्तों से कर रहे थे। जब पति वरण करने की बारी आई दुल्हन ने साफ इंकार कर दिया। अपने भावी पति का सड़ा हुआ काला दांत देखकर उसने साफ कह दिया कि उसे कोई गंभीर बीमारी है। पान-गुटखा चबाने वाला लड़का को वह अपना पति बनाना कबूल नहीं करेगी। दुल्हन को उसके घर वालों और वर पक्ष के लोगों ने लाख समझाया पर वह टस से मस नहीं हुई। उसने साफ कह दिया कि दूल्हा शक्ल से ही नशेड़ी व पान-गुटखा चबाने वाला मालूम पड़ रहा है। ऐसे चरित्र के युवक को वह अपना जीवन साथी नहीं बना सकती। उसे बाध्य किया गया तो वह आत्महत्या करना ज्यादा पंसद करेगी। लड़की की जिद देखकर दूल्हा बन कर आए युवक व उसके घर वाले, सगे-संबंधियों को बगैर दुल्हन के बारात वापस लेकर जाना पड़ा।

पढ़ें: पेड़ से बांधे गए आशिक को चौकी से मिली दुल्हन, पुलिस बनी गवाह


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.