यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अभिनेत्री अपूर्वा कश्मीर की बाढ़ में फंसीं
मलयालम फिल्म अभिनेत्री अपूर्वा बोस केरल के उन लोगों में शामिल हैं, जो जम्मू-कश्मीर की भयानक बाढ़ में राज्य के ...और पढ़ें

तिरुअनंतपुरम। मलयालम फिल्म अभिनेत्री अपूर्वा बोस केरल के उन लोगों में शामिल हैं, जो जम्मू-कश्मीर की भयानक बाढ़ में राज्य के विभिन्न इलाकों में फंसे हैं। परिजनों का कहना है कि अपूर्वा सुरक्षित हैं, हालांकि उनकी वापसी कब तक होगी, इसकी सही जानकारी नहीं सकी है।
अपूर्वा की मां संगीता ने बताया कि 11 सदस्यीय टीम के साथ उनकी बेटी कश्मीर गई है। सोमवार शाम अपूर्वा व उनकी टीम के बाकी सदस्यों को श्रीनगर के एक होटल से निकालकर इनडोर स्टेडियम में शिफ्ट किया गया।
इस बीच, केरल के मुख्यमंत्री ओमन चांडी ने बताया कि राज्य के 369 लोग जम्मू-कश्मीर में फंसे हुए हैं। हालांकि सभी सुरक्षित हैं। केरल के 22 नागरिक मंगलवार दोपहर श्रीनगर एयरपोर्ट पहुंचे। ऐसी उम्मीद है कि वे बुधवार तक दिल्ली आ जाएंगे।
केरल के अलावा कर्नाटक के 549 लोग भी कश्मीर में फंसे हैं। कर्नाटक सरकार के मुताबिक 75 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। राज्य सरकार ने अपने दो अधिकारियों ने श्रीनगर भेजा है।
पढ़ें: पानी में डूबे कश्मीर के कई हिस्से अभी भी राहत-बचाव से वंचित
