विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कसाब के भूत के डर से आर्थर रोड जेल से शिफ्ट होगा जुंदाल

By Edited By:
Published: Wed, 03 Apr 2013 12:50 PM (IST)Updated: Wed, 03 Apr 2013 04:38 PM (IST)

मुंबई हमले का आरोपी लश्कर-ए-तैयबा आतंकी अबू जुंदाल को अब कुछ दिनों में आर्थर रोड जेल से नवी मुंबई की ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। मुंबई हमले का आरोपी लश्कर आतंकी अबू जुंदाल को अब कुछ दिनों में आर्थर रोड जेल से नवी मुंबई की तलोजा जेल में भेज दिया जाएगा। जुंदाल ने विशेष मकोका कोर्ट में याचिका दायर कर धमकी दी थी कि अगर से कसाब वाले अंडा सेल नहीं हटाया गया तो वह अनिश्ििचतकालीन भूख हड़ताल करेगा। जेल के सुपरिटेंडेंट ने कोर्ट को बताया कि आर्थर रोड जेल में जुंदाल को हो रही परेशानियों को देखते हुए तलोजा जेल में शिफ्ट किया जाएगा।

जुंदाल के वकील इजाज नकवी ने बुधवार को कहा कि जेल अधिकारियों ने कोर्ट से बताया है कि जुंदाल को तलोला जेल में शिफ्ट करने निर्णय लिया है लेकिन इसपर अंतिम मुहर अगले दो दिनों लग जाएगी।

उल्लेखनीय है कि आर्थर रोड जेल में मुंबई हमले में एकमात्र जिंदा पकड़े गए आतंकी अजमल कसाब के लिए खास तरह का अंडा सेल बनाया गया था। छह महीने पहले उसे फांसी दिए जाने के बाद जुंदाल को सुरक्षा की दृष्टि से इसी सेल में शिफ्ट कर दिया गया। अब जुंदाल का कहना है कि कसाब का भूत उसे सपने में डराता है, उसे सोने नहीं देता। वह परेशान है। जुंदाल ने कहा था किजब उसे सऊदी अरब में पकड़ा गया था तब वह मानसिक रूप से काफी परेशान था और तिहाड़ जेल में उसका इलाज चल रहा था। अब यहां उसके सपने में कसाब आता है, इसके कारण वह काफी डरा हुआ है।

जुंदाल पर मुंबई हमले के आरोपियों को हिंदी और मुंबई की स्थानीय भाषा सिखाने का आरोप है। उसे जून में सऊदी अरब में पकड़कर दिल्ली लाया गया था। उस पर 2006 में औरंगाबाद हथियार मामले में भी गिरफ्तार किया गया है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर