Move to Jagran APP

केजरीवाल की हिरासत पर आप-भाजपा के बीच पत्थरबाजी

आम आदमी पार्टी (आप) संयोजक अरविंद केजरीवाल को गुजरात में हिरासत में लेने की घटना से गुस्साए पार्टी कार्यकर्ताओं ने दिल्ली और लखनऊ में भाजपा कार्यालयों पर जमकर उत्पात किया। 11, अशोक रोड स्थित भाजपा मुख्यालय बुधवार शाम रणभूमि में तब्दील हो गया। भाजपा और आप कार्यकर्ताओं के बीच शुरू हुई तू-

By Edited By: Published: Thu, 06 Mar 2014 07:42 AM (IST)Updated: Thu, 06 Mar 2014 07:55 AM (IST)

जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) संयोजक अरविंद केजरीवाल को गुजरात में हिरासत में लेने की घटना से गुस्साए पार्टी कार्यकर्ताओं ने दिल्ली और लखनऊ में भाजपा कार्यालयों पर जमकर उत्पात किया। 11, अशोक रोड स्थित भाजपा मुख्यालय बुधवार शाम रणभूमि में तब्दील हो गया। भाजपा और आप कार्यकर्ताओं के बीच शुरू हुई तू-तू, मैं-मैं ने उस समय हिंसक रूप ले लिया, जब आप कार्यकर्ताओं ने भाजपा दफ्तर के बाहर लगा पोस्टर फाड़ दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच पत्थरबाजी हुई। हंगामे को काबू में करने के लिए पुलिस को दो बार वाटर कैनन का प्रयोग करना पड़ा। इस दौरान 13 आप कार्यकर्ता 10 भाजपा कार्यकर्ता और चार पुलिसकर्मियों समेत कुल 28 लोग घायल हुए। बुधवार सुबह गुजरात में केजरीवाल को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। पूछताछ के बाद उनको छोड़ दिया गया। उन पर आचार संहिता उल्लंघन व प्रशासन की मंजूरी के बिना रोड शो करने का आरोप था। मुझे आप कार्यकर्ताओं की गलती पर खेद है। उन्हें मेरी हिरासत पर हिंसक नहीं होना चाहिए। आप कार्यकर्ता भाजपा कार्यकर्ताओं से उलझने से बचें। इससे असली मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकेगा।

loksabha election banner

-अरविंद केजरीवाल, आप संयोजक।

भाजपा कार्यालयों पर आप का हिंसक प्रदर्शन निंदनीय है। इससे आप के गैर-लोकतांत्रिक और अराजक चरित्र का पता चलता है। आप देश के शांतिपूर्ण माहौल को खराब करना चाहती है।

-राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.