यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दिल्ली चुनाव: गांधी टोपी पर बवाल, कांगेस और आप समर्थकों में झड़प
नई दिल्ली। नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के मंदिर मार्ग मतदान केंद्र पर गांधी टोपी को लेकर कांग्रेस और आम आदमी ...और पढ़ें

नई दिल्ली। नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के मंदिर मार्ग मतदान केंद्र पर गांधी टोपी को लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी [आप] के समर्थकों के बीच मामूली हाथपाई हुई है। राष्ट्रपति के नाम से जुड़ी सफेद गांधी टोपी अब आप के समर्थकों की विशिष्ट पहचान बन गई है।
सामान्यत आप समर्थकों की टोपी पर 'मैं आम आदमी हूं' लिखा होता है। लेकिन बुधवार को आप के समर्थकों ने बिना नारे वाली टोपी पहन रखी थी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंदिर मार्ग मतदान केंद्र पर कहा कि वे इसे नहीं पहन सकते क्योंकि यह पार्टी प्रचार के बराबर है और वे आप के समर्थकों से भिड़ गए।
आप समर्थकों ने कहा कि यह सिर्फ गांधी टोपी है, और इसे पार्टी का चिन्ह न माना जाए। कांग्रेस के नाराज कार्यकर्ताओं ने आप के एक कार्यकता के सिर से टोपी उठाकर जमीन पर फेंक दी। वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने मामले को शांत कराया।
आप कार्यकर्ताओं का तर्क था कि वे किसी भी तरह की टोपी पहनने के लिए स्वतंत्र हैं। उनके इस तर्क को मान लिया गया और उन्हें गांधी टोपी पहनने की इजाजत दे दी गई। आप के कार्यकर्ताओं को दिल्ली के तमाम मतदान केंद्रों पर गांधी टोपी में देखा जा रहा है।
दिल्ली चुनाव से संबंधित और अधिक खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
