मुंबई में लकड़ी गोदाम में लगी आग, 8 की मौत
भिवंडी में एक लकड़ी गोदाम में आग लगने से आठ लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक के घायल होने की खबर है। ठाणे पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक लकड़ी गोदाम में देर रात दो बजे आग लगी।
मुंबई।भिवंडी में एक लकड़ी गोदाम में आग लगने से आठ लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक के घायल होने की खबर है। ठाणे पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक लकड़ी गोदाम में देर रात दो बजे आग लगी।
पुलिस ने बताया कि घटना में अग्निशमन दल ने चार लोगों को जिंदा बचा लिया, जबकि आठ लोगों की आग में झुलसने से मौत हो गई। चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से एक की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
पढ़ें - दबंगों ने घर में घुसकर युवती को जिंदा जलाया
पढ़ें - फतेहपुर में छात्रा को कुचलने वाले ट्रक को आग के हवाले किया