Move to Jagran APP

सिक्किम में भूस्खलन से छह लोगों की मौत

जानकारी के अनुसार नामची के पास हुए भूस्खलन में अपर घुर्पिसे में तीन लोगों की मलबे में दबकर मौत हो गई।

By Ravindra Pratap SingEdited By: Published: Wed, 20 Sep 2017 09:53 PM (IST)Updated: Wed, 20 Sep 2017 09:53 PM (IST)
सिक्किम में भूस्खलन से छह लोगों की मौत
सिक्किम में भूस्खलन से छह लोगों की मौत

जागरण संवाददाता, गंगटोक। सिक्किम के कुछ हिस्सों में मंगलवार की शाम से लगातार हो रही बारिश के चलते राज्य के दक्षिण सिक्किम जिले में तीन अलग- अलग स्थानों पर हुए भूस्खलन में छह व्यक्तियों की मलबे में दबकर मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार नामची के पास हुए भूस्खलन में अपर घुर्पिसे में तीन लोगों की मलबे में दबकर मौत हो गई। इसी तरह अपर बोकरोंग में एक महिला व उसके ढाई वर्ष की बच्ची की मलबे में दबने से मौत हो गई। दूसरी ओर खोरलोंग में भी एक व्यक्ति की भूस्खलन से मौत हो गई।

जिला प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक भूस्खलन में आधा दर्जन से अधिक मकानों को क्षति पहुंची है। आसपास के मकानों को भी खाली करवाया गया है। वहीं कई स्थानों पर सड़क संपर्क टूट गया है। भूस्खलन के कारण बिजली आपूर्ति भी ठप है। जिला प्रशासन ने भूस्खलन से प्रभावित परिवारों को राहत शिविर में रखा है।

यह भी पढ़ें: पूर्वोत्तर की जैव-विविधता से अब परिचित होगी पूरी दुनिया


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.