विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जम्मू-कश्मीरः कुपवाड़ा में मुठभेड़, पांच आतंकी ढेर; सेना के तीन जवान घायल

By Manish NegiEdited By:
Published: Sat, 21 May 2016 12:41 PM (IST)Updated: Sat, 21 May 2016 06:52 PM (IST)

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों की आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में पांच आतंकी मारे गए।

News Article Hero Image

श्रीनगर, जेएनएन। उत्तरी कश्मीर में एलओसी के साथ सटे कुपवाड़ा जिले के द्रगमुला इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में पांच आतंकी मारे गए। इस दौरान सेना के तीन जवान भी घायल हो गए। गांव में अभी भी दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, सुरक्षा एजेंसियों को द्रगमुला इलाके में कुछ आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी। आतंकियों के खबर मिलते ही सेना के जवानों ने मोर्चा संभाल लिया और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने बड़े पैमाने पर सर्च अभियान शुरू किया।

इस दौरान सुरक्षा बल के जवानों ने चेतावनी के तौर पर संदिग्ध मकान के पास मोर्टार शेल दागे। जिसके बाद आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी।

शोपियां व कुपवाड़ा में सेना ने मार गिराए दो आतंकी