केरल में 12 साल का 'बच्चा' बना पिता
केरल में एक 12 युवक एक बच्चे का पिता बना गया है। युवक पर आरोप है कि उसने अपने से 4 साल बड़ी युवती से संबंध बनाए थे।
कोच्चि (एजेंसी)। केरल में महज 12 वर्ष की उम्र में एक 'बच्चे' के पिता बनने का मामला सामने आया है। उसने अपने से चार वर्ष बड़ी 16 वर्ष की एक किशोरी से संबंध बनाए थे। इसके बाद उस किशोरी ने पिछले साल नवंबर में एक लड़की को जन्म दिया। दोनों पर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पीड़िता उसकी मौसेरी या चचेरी बहन है। दोनों आसपड़ोस में रहते हैं। बच्चा अब 14 वर्ष का हो गया है और आठवीं कक्षा में प़़ढ रहा है, जबकि ल़़डकी अब 18 वर्ष की हो गई है। घटना पिछले साल लगभग फरवरी माह की है। इसके बाद किशोरी ने पिछले नवंबर 2016 में केरल के एर्नाकुलम जिले के एक अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया। हालांकि पिछले हफ्ते आई डीएनए टेस्ट की रिपोर्ट के बाद इस बात की पुष्टि हो गई है कि बच्ची का पिता यह 12 वर्षीय बच्चा ही है।
डॉक्टर बोले- 'जल्दी ब़़डा हो गया बच्चा'
तिरवनंतपुरम मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के एंडोक्रोनोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. पीके जब्बार के मुताबिक, बच्चे में संभवत: असामयिक यौवन (प्रिकोशियस प्यूबर्टी) की स्थिति बनी है। इसके चलते बहुत कम उम्र में यौवन के लक्षण आने लगते हैं। यह बहुत हैरान करने वाला मामला नहीं है। हालांकि उनकी जानकारी में देश में अब तक 12 वषर्ष की उम्र में पिता बनने का मामला अब तक सामने नहीं आया है।
मालूम हो, आम तौर पर लड़कियों में यौवन की शुरूआत 10 से 14 वर्ष जबकि लड़कों में 12 से 16 वर्ष के बीच होती है।
पहचान उजागर नहीं
इस मामले में पोक्सो (प्रोटेक्टशन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंस) एक्ट लगाए जाने के कारण पीड़िता और आरोपी दोनों की ही पहचान उजागर नहीं की गई है। दोनों ही नाबालिग हैं। जब नवजात को जन्म देने वाली किशोरी से पूछताछ हुई तो उसने अपने चचेरे या मौसेरे भाई पर आरोप लगाया।
उधर, जब बच्चे से पूछताछ की गई तो उसने इस घटना के लिए किशोरी को जिम्मेदार ठहराया। इसके बाद किशोरी और बच्चे दोनों पर केस दर्ज किया गया है। घटना उजागर होने के बाद बच्चे को किसी अन्य जगह स्थानांतरित कर दिया गया है। जांच के वक्त उम्र महज 18 दिन किशोरी के बयान के बाद पुलिस ने आरोपी बच्चे और नवजात के रक्त के नमूने लेकर डीएनए मैचिंग के लिए भेजे, जिसकी इस हफ्ते आई रिपोर्ट के बाद यह पुष्टि हो गई कि इस बच्ची का पिता 12 वर्षीय बच्चा ही है। जिस वक्त नवजात के रक्त के नमूने लिए गए, उसकी उम्र महज 18 दिन थी। पीड़िता के परिजन ने नवजात को अपनाने से इनकार कर दिया है इसलिए उसे चाइल्ड लाइन अथॉरिटी को सौंप दिया गया है।
यह भी पढ़ें: घर आई भांजी से मामा ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
यह भी पढ़ें: 12वीं की छात्रा के साथ किया रेप, बेहोश होनेे पर बनाया आपत्तिजनक वीडियो