विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 23, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

12वीं की छात्रा के साथ किया रेप, बेहोश होनेे पर बनाया आपत्तिजनक वीडियो

By JP YadavEdited By:
Published: Thu, 23 Mar 2017 09:15 AM (GMT+05:30)Updated: Wed, 05 Apr 2017 03:15 PM (GMT+05:30)

छात्रा की आपत्तिजनक हालत का वीडियो बनाने के बाद युवक अब इसे वायरल करने की धमकी दे रहा है।

12वीं की छात्रा के साथ किया रेप, बेहोश होनेे पर बनाया आपत्तिजनक वीडियो
12वीं की छात्रा के साथ किया रेप, बेहोश होनेे पर बनाया आपत्तिजनक वीडियो

गुरुग्राम (जेएनएन)। एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ने वाली बारहवीं कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। छात्रा को उसके जानकार युवक ने कोल ड्रिंक में धोखे से शराब पिला दी। नशा होने पर आरोपी छात्रा को धुनेला गांव के एक फार्म हाउस में ले गया। जहां उसने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया।

उसी दौरान युवक ने छात्रा की आपत्तिजनक हालत का वीडियो बना लिया। इस बारे में किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। छात्रा घर पहुंची तो उसने भाई से आप-बीती बताई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

 यह भी पढ़ेंः युवती से कथा के बहाने करता था रेप, आपत्तिजनक तस्वीरें हुईं वायरल

घर छोड़ने के बहाने बिठाया था कार में

थाना भोड़सी पुलिस टीम ने छात्रा का मेडिकल कराने के बाद आरोपी राहुल के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

राहुल ने पीड़िता को स्कूल से घर जाते वक्त छोड़ने के बहाने कार में बैठाया था। कार में ही उसने कोल ड्रिंक पिलाई। राहुल ने योजना के तहत पहले से उसमे शराब मिला रखी थी। थाना प्रभारी भोंडसी ने बताया कि राहुल के कई ठिकाने छाने जा चुके हैं। जल्द पकड़ा जाएगा।

घर में घुसकर करने लगे गलत हरकत

वहीं, एक दूसरे मामले में एक फार्म हाऊस पर काम करने वाली महिला के साथ घर में घुस कर तीन युवकों ने छेड़छाड़ की और शोर मचाने पर भाग गए पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है। दौहला गांव के पास बने एक फार्म पर काम करने वाली पीड़ित महिला घटना के वक्त घर पर अकेली थी।

उसका पति काम पर बाहर गया हुआ था उसी समय तीन युवक आए और पीने के लिए पानी मांगा जब वो पानी लाने के लिए घर में घुसी तो युवक भी उसके पीछे पीछे कमरे में घुस आए और उसके गलत हरकत करने लगे थे।