पांचवीं की छात्रा से गैंगरेप, हुई गर्भवती
12 साल की लड़की को सात माह का गर्भ होने का पता चलने से हड़कंप मच गया है। उसे इस स्थिति में पहुंचाने वाले दोनों लड़कों की उम्र भी 13 और 14 साल है और वे सातवीं एवं आठवीं कक्षा के छात्र हैं।
यमुनानगर। 12 साल की लड़की को सात माह का गर्भ होने का पता चलने से हड़कंप मच गया है। उसे इस स्थिति में पहुंचाने वाले दोनों लड़कों की उम्र भी 13 और 14 साल है और वे सातवीं एवं आठवीं कक्षा के छात्र हैं।
पुलिस ने दोनों के खिलाफ पोस्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। हरियाणा के चंदाखेड़ी गांव की 12 वर्षीय बालिका पांचवी की छात्रा थी। कुछ दिनों से उसने स्कूल जाना छोड़ दिया था और घर पर ही रह रही थी।
कुछ दिनों से उसका पेट बढ़ता जा रहा था। पहले तो परिजनों ने इसे सामान्य बात माना, लेकिन जब डॉक्टरों से जांच कराई तो रिपोर्ट देखकर हैरान रह गए।
बच्ची के पेट में बच्चा था। पूछने पर बच्ची ने बताया कि गांव के ही दो लड़कों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था।