विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ओडिशा में नवीन पटनायक की नई टीम में 12 मंत्री शामिल

By Gunateet OjhaEdited By:
Published: Sun, 07 May 2017 08:46 PM (IST)

पटनायक मंत्रिमंडल में आठ कैबिनेट मंत्रियों में छह नए सदस्य शामिल हैं।

ओडिशा में नवीन पटनायक की नई टीम में 12 मंत्री शामिल
ओडिशा में नवीन पटनायक की नई टीम में 12 मंत्री शामिल

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की नई टीम में 12 मंत्रियों को शामिल किया गया है। इनमें आठ कैबिनेट एवं चार राज्यमंत्री शामिल हैं।

राजभवन के अभिषेक हॉल में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल एससी जमीर ने मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भी उपस्थित थे। पटनायक मंत्रिमंडल में आठ कैबिनेट मंत्रियों में छह नए सदस्य शामिल हैं। वहीं प्रफुल्ल मलिक और रमेश माझी को राज्यमंत्री से पदोन्नति देकर कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई।

कैबिनेट मंत्री व उनके विभाग

मंत्री विभाग

1. प्रफुल्ल मलिक : इस्पात एवं खदान

2. रमेश माझी : अनुसूचित जाति व जनजाति कल्याण

3. सूर्यनारायण पात्र : खाद्य व आपूर्ति

4. निरंजन पुजारी : उद्योग एवं नगर विकास

5. प्रताप जेना : स्वास्थ्य एवं कानून

6. शशि भूषण बेहेरा : वित्त एवं आबकारी

7. महेश्वर महांती : राजस्व

8. प्रफुल्ल सामल : महिला एवं शिशु कल्याण।

राज्य मंत्री एवं उनके विभाग

1. नृसिंह साहू : व्यापार एवं परिवहन

2. अनंत दास : उच्च शिक्षा

3. चंद्र सारथी बेहेरा : खेल तथा आइटी

4. सुशांत सिंह -श्रम।

यह भी पढ़ेंः प्रचंड कलह में फंसी 'आप', जानें-केजरीवाल के सामने क्या हैं रास्ते

यह भी पढ़ेंः जानें, आम आदमी पार्टी के लिए क्यों घातक साबित हो रहा है 'K' फैक्टर