विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 05, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द ही घोषित करेगा 12वीं कक्षा के नतीजे

By Edited By:
Published: Mon, 05 May 2014 02:45 PM (IST)Updated: Mon, 05 May 2014 02:52 PM (IST)

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान में हर वर्ष होने वाली 12वीं कक्षा की परीक्षा के नतीजे जल्द ही आने की तैयारी में है।

News Article Hero Image

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान में हर वर्ष होने वाली 12वीं कक्षा की परीक्षा के नतीजे जल्द ही आने की तैयारी में है। राजस्थान शिक्षा बोर्ड से मिली सूचना के मुताबिक नतीजे 8 या 9 मई, 2014 को आने की संभावना है। शिक्षा बोर्ड प्रशासन द्वारा नतीजे तैयार करने की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

सूचना के अनुसार राजस्थान शिक्षा बोर्ड 8 या 9 मई, 2014 तक साइंस व कॉमर्स वर्ग के विद्यार्थियों के नतीजे घोषित करेगा। विद्यार्थी भी बेहद बेसब्री से अपने नतीजों की प्रतीक्षा कर रहे हैं क्योंकि इसके बाद उन्हें आगे कालेजों में दाखिला लेने के लिए भी कड़ी मशक्कत करनी होगी।

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की स्थापना वर्ष 1957 में हुई थी और आज करीब 32 जिलों में बोर्ड के 6000 विद्यालय हैं जिनमें तकरीबन 8.5 लाख विद्यार्थी शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

नतीजे घोषित होने के बाद आप भी अपने अंक माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की वेबसाइट या फिर जागरण जोश की वेबसाइट पर जा कर देख सकते हैं।

राजस्थान बोर्ड के 12वीं कक्षा के साइंस वर्ग के नतीजे देखने के लिए यहां क्लिक करें

राजस्थान बोर्ड के 12वीं कक्षा के कॉमर्स वर्ग के नतीजे देखने के लिए यहां क्लिक करें