आज खेल प्रेमियों के लिए है बेहद खास दिन, सबके लिए है कुछ न कुछ
आज भारतीय खेल प्रमियों के लिए खास दिन है। अगर आप खेलों के दीवाने हैं तो आज आप घर बैठकर जमकर अलग-अलग खेलों का मजा
नई दिल्ली। आज भारतीय खेल प्रमियों के लिए खास दिन है। अगर आप खेलों के दीवाने हैं तो आज आप घर बैठकर जमकर अलग-अलग खेलों का मजा ले सकते हैं या फिर जिस खेल के आप दीवाने है वो आप देख सकते हैं। क्रिकेट से लेकर हॉकी तक और एथलेटिक्स से लेकर मुक्केबाजी तक हर जगह आपको रोमांचित करने की तैयारी है। आइए आपको बताते हैं कि आप आज कितने बजे किस खेल का मजा ले सकते हैं।
- हॉकीः
एशियन गेम्स हॉकी फाइनलः भारत बनाम पाकिस्तान (दोपहर 3.20 बजे)
- क्रिकेटः
चैंपियंस लीग पहला सेमीफाइनलः कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम होबार्ट हरीकेंस (शाम 4 बजे)
चैंपियंस लीग दूसरा सेमीफाइनलः किंग्स इलेवन पंजाब बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स (शाम 8 बजे)
- मुक्केबाजीः
एशियन गेम्स 91 किलो वर्ग सेमीफाइनलः भारत के सतीश कुमार पेश करेंगे चुनौती (दोपहर 12.30 बजे)
एशियन गेम्स 75 किलो वर्ग सेमीफाइनलः भारत के विकास कृष्ण पेश करेेंगे चुनौती (शाम 5.30 बजे)
- एथलेटिक्सः
एशियन गेम्स की इन स्पर्धाओं में भारतीय खिलाड़ी पेश करेंगे चुनौतीः
महिलाओं का हाई जम्प फाइनलः भारत की सहाना कुमार (दोपहर 3.30 बजे)
पुरुषों का ट्रिपल जम्प फाइनलः भारत के अरपिंदर सिंह और रंजीत महेश्वरी (दोपहर 3.15 बजे)
पुरुषों का जेवलिन थ्रो फाइनलः भारत के राजेंदर सिंह (दोपहर 3.22 बजे)
महिलाओं की 5000 मीटर दौड़ का फाइनलः भारत की ओपी जाइशा और प्रीजा श्रीधरन (दोपहर 3.30 बजे)
पुरुषों का शॉट पुट फाइनलः भारत के प्रकाश करहाना और इंद्रजीत सिंह (शाम 5 बजे)
पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ फाइनलः सुरेश कुमार और राहुल कुमार (शाम 5.45 बजे)