Move to Jagran APP

सेल्फ मेड महिलाओं की सूची में 2 भारतवंशी भी

भारतीय मूल की दो महिलाओं ने अपने दम पर सफलता के शिखर पर पहुंचने वाली अमेरिका की 50 धनी महिलाओं की सूची में जगह बनाई हैं। सूची में फेसबुक की मुख्य परिचालन अधिकारी शेरिल सैंडबर्ग, मीडिया जगत की हस्ती ओफ्रा विनफ्रे तथा गायिका बेयोन्स जैसी हस्तियां शामिल हैं। भारत में

By Shashi Bhushan KumarEdited By: Published: Fri, 29 May 2015 12:23 PM (IST)Updated: Fri, 29 May 2015 12:33 PM (IST)
सेल्फ मेड महिलाओं की सूची में 2 भारतवंशी भी

न्यूयॉर्क। भारतीय मूल की दो महिलाओं ने अपने दम पर सफलता के शिखर पर पहुंचने वाली अमेरिका की 50 धनी महिलाओं की सूची में जगह बनाई हैं। सूची में फेसबुक की मुख्य परिचालन अधिकारी शेरिल सैंडबर्ग, मीडिया जगत की हस्ती ओफ्रा विनफ्रे तथा गायिका बेयोन्स जैसी हस्तियां शामिल हैं। भारत में जन्मीं नीरजा सेठी 1.1 अरब डॉलर के नेटवर्थ के साथ अपने दम पर सफलता हासिल करने वालों की सूची में 14वें स्थान पर हैं। वहीं लंदन में जन्मीं जयश्री उल्लाल 47 करोड़ डॉलर के नेटवर्थ के साथ 30वें स्थान पर हैं।

loksabha election banner

नीरजा अपने अरबपति पति भरत देसाई के साथ मिलकर आईटी परामर्श तथा आउटसोर्सिंग कंपनी सिनटेल की सह-संस्थापक हैं। कंपनी का गठन 1980 में हुआ। फोर्ब्र्स के अनुसार वह सिंटेल में फिलहाल उपाध्यक्ष (कंपनी मामले) हैं। कंपनी की शुरुआत से वह यह भूमिका निभा रही हैं। शुरुआती 16 साल तक वह खजांची (ट्रेजरर) रहीं। जयश्री एरिस्टा नेटवर्क की अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) हैं। कंपनी सिलिकन वैली की सर्वाधिक मूल्यवान नेटवर्किंग कंपनी के रूप में उभरी है। पत्रिका के अनुसार जयश्री अमेरिका के सबसे धनी कार्यकारियों में से एक हैं।

अपने दम पर 50 सर्वाधिक सफल महिलाओं की सूची इस तरह की पहली सूची है। इसमें नेटवर्थ, उद्यमिता जैसे मानदंडों को शामिल किया गया है। सूची में एलिजाबेथ होम्स पहले स्थान पर हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ कर रक्त परीक्षण कंपनी थेरानोस का 2003 में गठन किया। वह 4.5 अरब डॉलर के नेटवर्थ के साथ सूची में पहले स्थान पर हैं।

बिजनेस सेक्शन की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.