साइरस इफेक्ट से 4 फीसदी तक टूट गए टाटा ग्रुप कंपनियों के शेयर, गिरावट के साथ खुला स्टॉक मार्केट
सूचकांक सेंसेक्स 87.69 अंक गिरकर 28,082.38 और एनएसई का निफ्टी 26.80 अंक गिरकर 8682.15 पर कारोबार कर रहा है।
नई दिल्ली। मंगलवार के कारोबारी दिन में शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई है। करीब 10 बजे प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 87.69 अंक गिरकर 28,082.38 और एनएसई का निफ्टी 26.80 अंक गिरकर 8682.15 पर कारोबार कर रहा है। वहीं दूसरी ओर टाटा समूह के चेयरमैन साइरस मिस्त्री को हटाए जाने के बाद टाटा ग्रुप की कंपनियों के शेयर्स में 4 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिली।
फार्मा छोड़ सभी इंडेक्स लाल निशान में (सुबह 10 बजे तक)
शेयर बाजार में चौतरफा बिकवाली देखने को मिल रही है। फार्मा और प्राइवेट बैंक छोड़ सभी सूचकांक लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। बैंक (0.18 फीसदी), ऑटो (0.18 फीसदी), फाइनेंशियल सर्विस (0.24 फीसदी), एफएमसीजी (0.40 फीसदी), आईटी (0.37 फीसदी), मेटल (0.93 फीसदी), पीएसयू बैंक (0.34 फीसदी) और रियल्टी (0.85 फीसदी) की गिरावट देखने को मिल रही है। मिडकैप और स्मॉलकैप के शेयर्स में चौथाई फीसदी से ज्यादा की कमजोरी देखने को मिल रही है।
साइरस इफैक्ट: 4 फीसदी तक टूटे टाटा ग्रुप की कंपनियों के शेयर्स
एक्सपर्ट की संभावनाओं के अनुरूप साइरस मिस्त्री को ग्रुप से हटाए जाने की खबर के बाद टाटा समूह की ज्याादातर कंपपनीयों में गिरावट देखने को मिल रही है। दिग्गज शेयरों में टाटा स्टील की शेयर 2 फीसदी से ज्यादा टूट गया। वहीं टाटा मेटेलिक जैसी कंपनियों के शेयर में 4 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिली।
ये भी पढ़ें - टाटा समूह पद से हटाए गए साइरस मिस्त्री...
टाटा ग्रुप की लिस्टेड कंपनियों के स्टॉक में गिरावट (11.30 बजे तक)
टाटा ग्रुप की लिस्टिड कंपनियों के स्टॉक में गिरावट | स्टॉक में बदलाव (%) |
टीसीएस | 1.03 |
टाटा मोटर्स | 0.97 |
टाटा मोटर्स डीवीआर | 4.30 |
टाटा केमिकल | 2.74 |
टाटा कॉफी | 2.34 |
टाटा कम्यूनिकेशन | 2.25 |
टाटा एलेक्सी | 1.25 |
टाटा ग्लोबल बेवरेज लिमिडेट | 3.80 |
टाटा इंवेस्टमेंट कॉरपोरेशन | 2.06 |
टाटा मेटेलिक्स | 3.36 |
टाटा पावर | 1.50 |
टाटा स्पॉन्ज आयरन | 2.42 |
टाटा स्टील | 2.71 |
मेटल शेयर टॉप लूजर
दिग्गज शेयरों की बात करें तो निफ्टी में शुमार शेयरों में से 37 गिरावट के साथ और 14 बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। गिरावट वाले टॉप पांच शेयरों में स्टील सेक्टर की दिग्गज कंपनी टाटा स्टील और हिंडाल्को के शेयर शामिल हैं।
गिरावट वाले शेयर | परिवर्तन (%) |
टाटास्टील | 2.44 |
आइडिया | 2.34 |
हिंडाल्को | 1.69 |
गेल | 1.63 |
बीपीसीएल | 1.62 |