खत्म हो गई सत्यम
कभी देश की टॉप-5 आइटी कंपनियों में शामिल सत्यम कंप्यूटर्स का नाम अब खत्म हो चुका है। देश के सबसे बड़े कॉरपोरेट घोटाले का शिकार बनने के बाद सत्यम को टेक महिंद्रा ने खरीद लिया था। कंपनी का नाम बदलकर महिंद्रा सत्यम किया गया।
By Edited By: Published: Mon, 15 Jul 2013 04:30 AM (IST)Updated: Mon, 30 Mar 2015 06:40 PM (IST)
नई दिल्ली। कभी देश की टॉप-5 आइटी कंपनियों में शामिल सत्यम कंप्यूटर्स का नाम अब खत्म हो चुका है।
देश के सबसे बड़े कॉरपोरेट घोटाले का शिकार बनने के बाद सत्यम को टेक महिंद्रा ने खरीद लिया था। कंपनी का नाम बदलकर महिंद्रा सत्यम किया गया।
शुक्रवार को शेयरों की अदला-बदली पूरी हो जाने के बाद सत्यम का नाम यहां से भी खत्म कर दिया गया और अब नई कंपनी टेक महिंद्रा के नाम से ही काम करेगी।
महिंद्रा सत्यम के शेयर भी सोमवार से ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें