सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कीमत आसमान पर, लोग जमीन पर, विदेश टूर पैकेज हुए महंगे

By Edited By:
Published: Thu, 05 Sep 2013 10:44 AM (IST)Updated: Mon, 30 Mar 2015 06:40 PM (IST)

हवाई महंगा होता जा रहा है और लोगों के विदेश घूमने के अरमानों पर पानी पड़ता जा रहा है। डॉलर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। हवाई महंगा होता जा रहा है और लोगों के विदेश घूमने के अरमानों पर पानी पड़ता जा रहा है। डॉलर के मुकाबले रुपये की भारी गिरावट, विमानन ईधन कीमतों में इजाफा, ये सब मिलकर विदेश टूर पैकेजों के दाम बढ़ा रहे हैं। देश के सभी बड़े-छोटे ट्रेवल एंड टूर ऑपरेटर्स ने अपने टूर पैकेजों की कीमतें बढ़ा दी हैं।

रुपए की वजह से ट्रैवल कंपनियों के टूर पैकेज 15 फीसद तक महंगे हो गए हैं। उनका कहना है कि पिछले एक माह में विदेश टूर पैकेज की पुछताछ 10 फीसद से ज्यादा कम हुई है। डॉलर के मुकाबले रुपया 65 के स्तर को पार कर गया है। वहीं, एक पौंड की कीमत तो 100 रुपए से भी ज्यादा हो गई है।

पढ़े : जेट और स्पाइस जेट का किराया हुआ महंगा

इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स के मुताबिक रुपए की कीमत कम होने का सबसे ज्यादा असर मिडल क्लास पर पड़ा है। लोग छुट्टियों के प्लान रद्द कर रहे हैं। जो लोग अब भी विदेशी टूर पैकेज की बुकिंग कर रहे हैं, वे अब घूमने के दिन कम कर रहे हैं। कई लोग ऐसे देश जाना चाहते हैं, जहां घूमने पर उन्हें कम पैसा खर्च करना पड़ेगा। इस तरह के गंतव्य में दक्षिण एशिया प्रसिद्ध है। पहले ये लोग यूरोप या अमेरिका जाने का प्लान बना रहे थे। कुछ समय पहले तक सिंगापुर का जो टूर पैकेज 40,000 रुपए में मिल रहा था, अब वह 50,000 रुपए का पड़ रहा है। वहीं, यूरोप का टूर पैकेज 1.5 लाख से बढ़कर 2 लाख रुपए का हो गया है।

पढ़े : सैर नहीं रुपये ने घुमाया सिर, छिन गया घर का सुकून

गौरतलब है कि जेट एयरवेज और स्पाइस जेट ने अपने किरायों में 25 फीसद का भारी इजाफा कर दिया है। बढ़े किराये तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं। स्पाइस जेट और जेट एयरवेज के किरायों में वृद्धि के साथ ही दिल्ली-मुंबई सेक्टर का तुरंत बुकिंग किराया 7,000 रुपये से बढ़कर औसतन 10,000 रुपये हो गया है।

हवाई किरायों में वृद्धि हाल के दिनों में एटीएफ की कीमतों में 6.7 फीसद की बढ़ोतरी तथा रुपये की कीमतों में तकरीबन 15 फीसद की गिरावट के मद्देनजर हो रही है। तेल कंपनियों ने पहली सितंबर से एटीएफ कीमतों में 6.7 फीसद बढ़ोतरी करते हुए इसका दाम 75,031 रुपये प्रति किलोलीटर कर दिया था।

हालांकि, ट्रैवेल कंपनियों ने मौजूदा स्थिति से निपटने के लिए फौरी हल भी तलाश लिया है। पहले जहां वे सात रात/आठ दिन का पैकेज बनाती थीं वहीं अब वे पांच रात/छह दिन के पैकेज की पेशकश कर रही हैं। इसके अलावा, फाइव स्टार के पैकेज को फोर स्टार में शिफ्ट कर दिया गया है। साथ ही कंपनियां लोगों को यूरोप व अमेरिका के बजाय दक्षिण एशियाई देशों की सैर करने की सलाह दे रही हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।