अतुलेश जिंदल सीबीडीटी के प्रमुख नियुक्त किए गए
वरिष्ठ राजस्व सेवा अधिकारी अतुलेश जिंदल को केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। वह एके जैन का स्थान लेंगे। जैन का कार्यकाल इस महीने समाप्त हो जाएगा। सीबीडीटी आयकर विभाग की नीतियां बनाने वाला शीर्ष निकाय है।
By Rajesh KumarEdited By: Published: Fri, 22 Jan 2016 12:49 AM (IST)Updated: Fri, 22 Jan 2016 12:55 AM (IST)
नई दिल्ली: वरिष्ठ राजस्व सेवा अधिकारी अतुलेश जिंदल को केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। वह एके जैन का स्थान लेंगे। जैन का कार्यकाल इस महीने समाप्त हो जाएगा। सीबीडीटी आयकर विभाग की नीतियां बनाने वाला शीर्ष निकाय है।
कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने सीबीडीटी चेयरमैन के तौर पर जिंदल की नियुक्ति को मंजूरी दी है। जिंदल भारतीय राजस्व सेवा के 1978 बैच के अधिकारी हैं। वह अभी सीबीडीटी (रेवेन्यू) सदस्य के तौर पर काम कर रहे हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें