सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शतक मारने को बेताब प्याज, कीमत रिकॉर्ड स्तर पर

By Edited By:
Published: Mon, 16 Sep 2013 03:17 PM (IST)Updated: Mon, 30 Mar 2015 06:40 PM (IST)

महंगाई का आंकड़ा बढ़ने के साथ-साथ लोगों के लिए एक और बुरी खबर आई है। देश की सबसे बड़ी प्याज ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। महंगाई का आंकड़ा बढ़ने के साथ-साथ लोगों के लिए एक और बुरी खबर आई है। देश की सबसे बड़ी प्याज मंडी नासिक में प्याज की कीमत रिकॉर्ड स्तर 5,700 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गई। इसका सीधा असर थोक बाजार पर पड़ेगा। माना जा रहा है कि प्याज के भाव जल्द ही 100 का आंकड़ा छू लेंगे। प्याज काटने से नहीं लोगों के आंसू प्याज खरीदने से निकल रहे हैं।

पढ़ें : ..तो अब लुटेरों की नजर प्याज पर

प्याज की कम आपूर्ति के कारण त्योहारों के मौसम में प्याज की कीमत में तेज उछाल आना लोगों और सरकार दोनों के लिए भारी साबित होगा। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले देश के सबसे बड़े थोक प्याज बाजार लासलगांव एपीएमसी में प्याज की कीमत 4,800 रुपये प्रति क्विंटल रही। इस कारण खुदरा बाजार में प्याज की कीमत 55-65 रुपये प्रति किलो तक है। इसके कारण त्योहारों के समय में घरेलू खर्च में और वृद्धि का अंदेशा है।

पढ़ें : प्याज और रुपये की गहरी दोस्ती

अगस्त में बाजार में प्याज की आवक में भारी गिरावट इस अप्रत्याशित ऊंची कीमत का कारण है। रोजाना 12,000 से 15,000 क्विंटल प्रतिदिन की आपूर्ति की तुलना में अगस्त में केवल 8,000 रुपये प्रति क्विंटल प्याज की आपूर्ति हुई। यही वजह है कि थोक बाजार में कीमतें 3,000 रुपये प्रति क्विंटल से कुछ ही दिनों में 43,000 से 45,000 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गईं। इसका असर खुदरा बाजार पर हुआ।

बाजार और अधिकारियों में इस बारे में काफी आशंका है कि खरीफ की नई प्याज की फसल आने तक अगले एक महीने तक प्याज की कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव होता रहेगा। खरीफ की फसल आने के बाद ही प्याज की कीमत में कुछ कमी आने की उम्मीद है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।