कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का रूख
सोमवार की तेजी के बाद आज कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का रूख देखा जा रहा है। इसका मुख्य कारण खाड़ी देशों में कच्चे तेल के उत्पादन में हुई वृद्धि को माना जा रहा है। फिलहाल नायमैक्स पर डब्ल्यूटीआई क्रूड 0.1 फीसदी की मामूली कमजोरी के साथ 59 डॉलर
नई दिल्ली। सोमवार की तेजी के बाद आज कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का रूख देखा जा रहा है। इसका मुख्य कारण खाड़ी देशों में कच्चे तेल के उत्पादन में हुई वृद्धि को माना जा रहा है।
फिलहाल नायमैक्स पर डब्ल्यूटीआई क्रूड 0.1 फीसदी की मामूली कमजोरी के साथ 59 डॉलर के नीचे कारोबार कर रहा है। ब्रेंट क्रूड 0.3 फीसदी गिरावट के साथ 58.82 डॉलर के आसपास है। जबकि सोमवार के सत्र में क्रूड कीमतें साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई थी। ब्रेंट क्रूड ने 2015 के ऊपरी स्तर को छुआ है।
वहीं, सोमवार को विदेशी बाजार में ब्रेंट क्रूड का भाव 67 प्रति बैरल के करीब पहुंचा जो 2015 में सबसे ऊपरी स्तर है, इससे पहले एक मई को डब्ल्यूटीआई क्रूड का भाव 59.90 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंचा था जो 2015 में सबसे ज्यादा भाव है। सोमवार को डब्ल्यूटीआई क्रूड का भाव 59.35 डॉलर प्रति बैरल के करीब देखा गया।