अल्काटेल ल्यूसेंट को नोकिया 1029 अरब में खरीदा
फिनलैंड की दूरसंचार नेटवर्क उपकरण बनाने वाली कंपनी नोकिया ने फ्रांसीसी दूरसंचार उपकरण उत्पादक कंपनी अल्काटेल--ल्यूसेंट को खरीदने का एलान किया है। दोनों के बीच 15.6 अरब यूरो (16.6 अरब अमेरिकी डॉलर या 1029.2 अरब रुपए) में सौदा हुआ है। यह सौदा शेयरों के लेन--देन के आधार पर हुआ है।
लंदन। फिनलैंड की दूरसंचार नेटवर्क उपकरण बनाने वाली कंपनी नोकिया ने फ्रांसीसी दूरसंचार उपकरण उत्पादक कंपनी अल्काटेल-ल्यूसेंट को खरीदने का एलान किया है। दोनों के बीच 15.6 अरब यूरो ([16.6 अरब अमेरिकी डॉलर या1029.2 अरब रपए)] में सौदा हुआ है।
यह सौदा शेयरों के लेन-देन के आधार पर हुआ है। नई कंपनी का नाम नोकिया कॉर्पोरेशन होगा। इसके चेयरमैन नोकिया के मौजूदा चेयरमैन रिस्तो सिलास्मा होंगे। यह दुनिया की सबसे ब़़डी उपकरण आपूर्तिकर्ता कंपनी बन जाएगी जिसका मोबाइल फोन नेटवर्क पर प्रभुत्व होगा।
यह इस क्षेत्र में एरिक्सन और हुआवेई को पीछे छोड़ देगी।
इस तरह हुआ है सौदा
सौदे के तहत नोकिया कॉर्पोरेशन में 33.5 प्रतिशत शेयर अल्काटेल-ल्यूसेंट के शेयरधारकों और 66.5 प्रतिशत शेयर नोकिया के शेयरधारकों के पास होंगे। संयुक्त कंपनी में नोकिया अल्काटेल-ल्यूसेंट के शेयरधारकों को प्रत्येक पुराने शेयर पर 0.55 शेयर देगी। इस तरह काम करेगी इस सौदे के तहत पेटेंट विकसित और लाइसेंस करने वाली नोकिया टेक्नोलॉजी और नोकिया ब्रांड अलग इकाई के तौर पर काम करेंगी। दोनों कंपनियों के निदेशक मंडल ने प्रस्तावित सौदे की शर्तो को मंजूरी दी जो 2016 की पहली छमाही में पूरी होने की उम्मीद है।
यह है उद्देश्य
यह सौदा अल्काटेल-ल्यूसेंट के बेल लैब्स और नोकिया के फ्यूचरवर्क्स की नवाचार की शक्ति को और मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है। नोकिया समूह इस विलय के बाद संगठन का नेतृत्व करेगी। रिस्तो सिलास्मा कंपनी को कंपनी का चेयरमैन और राजीव सूरी को मुख्य कार्यकारी बनाए जाने की बात है।
नोकिया के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी राजीव सूरी ने एक बयान में कहा कि अल्काटेल-ल्यूसेंट और नोकिया मिलकर अगले दौर की नेटवर्क प्रौद्योगिकी तथा सेवाओं का नेतृत्व करना चाहते हैं जिसमें लोगों और चीजों के लिए कहीं से भी किसी से अबाध संपर्क बनाने में की संभावना बनेगी। उन्होंने कहा, 'हमारी नवोन्मेषष क्षमता असाधारण होगी, नोकिया के अनुसंधान एवं विकास को अल्काटेल--ल्यूसेंट और इसके मशहूर बेल लैब्स के साथ जोड़ा जाएगा।'
यह रही थी कुल बिक्री
पिछले साल दोनों कंपनियों की संयुक्त बिक्री करीब 26 अरब यूरो थी और विलय के बाद प्रस्तावित इकाई के पास कुल कर्मचारी 1.14 लाख होंगे। इसके अलावा 2017 से ब्याज खर्च में अन्य करीब 20 करोड़ यूरो की कमी आएगी। 99 के बाद सबसे ब़़डा सौदा वषर्ष 1999 के बाद से दूरसंचार उद्योग में यह सबसे ब़़डा सौदा है। 99 में ल्यूसेंट टेक्नोलॉजीज ने एसेंड कम्युनिकेशंस को करीब 21 अरब डॉलर में खरीदा था। इसके बाद 2006 में अल्काटेल ने ल्यूसेंट को 13.4 अरब डॉलर में खरीदा था।