लिंक्डइन के भारत में 3 करो़ड़ से अधिक यूजर्स
प्रोफेशनल नेटवर्किंग साइट लिंक्डइन ने गुरुवार को जानकारी दी है कि भारत में अब तक उसके 3 करोड़ से ज्यादा यूजर्स बन चुके हैं। दुनिया भर में लिंक्डइन के कूल 36.4 करोड़ यूजर्स हैं। भारत में लिंक्डइन ने 2009 में अपना ऑफिस खोला था, उस वक्त देश में लिंक्डइन के
नई दिल्ली। प्रोफेशनल नेटवर्किंग साइट लिंक्डइन ने गुरुवार को जानकारी दी है कि भारत में अब तक उसके 3 करोड़ से ज्यादा यूजर्स बन चुके हैं। दुनिया भर में लिंक्डइन के कूल 36.4 करोड़ यूजर्स हैं।
भारत में लिंक्डइन ने 2009 में अपना ऑफिस खोला था, उस वक्त देश में लिंक्डइन के कुल 34 लाख यूजर्स थे। लिंक्डइन के कंट्री मैनेजर निशांत राव के मुताबिक, 'लिंक्डइन के लिए अमेरिका के बाद भारत सबसे बड़ा मार्केट है। लिंकडइन के 3 करोड़ यूजर्स में हर प्रोफेशन के लोग शामिल हैं। इसके अलावा हम लोगों के स्किल डेवलपमेंट पर भी अपना फोकस कर रहे हैं।'
कंपनी का कहना है कि अब बड़ी तादाद में लोग इससे मोबाइल फोन के जरिये जुड़ रहे हैं। लिंक्डइन टेक्नोलॉजी सेंटर के इंडिया हेड (इंजीनियरिंग) जी वेंकटसुब्रमण्यम ने कहा कि हमारे ट्रैफिक का 43 प्रतिशत मोबाइल फोन जरिये ही है। थोड़े ही दिनों में लिंक्डइन के आधे यूजर इसे मोबाइल फोन के जरिए एक्सेस करने लग जाएंगे।