देश के अमीर पारसियों में रतन टाटा टॉप थ्री में भी नहीं, जानिए कौन है नंबर वन
आपको जानकर हैरानी होगी कि टाटा के अंतरिम चेयरमैन रतन टाटा देश के अमीर पारसियों में टॉप थ्री में भी शामिल नहीं हैं। जानिए पारसी समुदाय की अमीरों की सूची में कौन है टॉप पर।
नई दिल्ली: पारसी समुदाय को आमतौर पर आर्थिक रुप से काफी समृद्ध माना जाता रहा है। अगर इतिहास पर नजर डालें तो पारसी समुदाय की भारत की इकोनॉमी और इंडस्ट्री दोनों में अहम भूमिका रही है। हम आपको अपनी खबर में देश के सबसे अमीर पारसियों के बारे में बताने जा रहे हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि टाटा के अंतरिम चेयरमैन रतन टाटा देश के अमीर पारसियों में टॉप थ्री में भी शामिल नहीं हैं। जानिए पारसी समुदाय की अमीरों की सूची में कौन है टॉप पर।
पालोनजी मिस्त्री
नेट वर्थ: 89 हजार करोड़ रुपए
पालोनजी मिस्त्री देश के दिग्गज इंजीरियरिंग और कंस्ट्रक्शन ग्रुप को संभाल रहे हैं। फोर्ब्स की भारत के सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में पालोनजी मिस्त्री को पांचवें पायदान पर रखा गया है। 151 साल पुराने शापोरजी पालोजी ग्रुप को इस वक्त उनका बड़ा बेटा शापोर चला रहा है। वहीं उनके छोटे बेटे सायरस मिस्त्री़ हाल ही 108 अरब डॉलर के टाटा ग्रुप के चेयरमैन पद से हटाया गया था। आपको बता दें कि मिस्त्री परिवार का टाटा संस में करीब 18.4 फीसदी हिस्सा है।
आदि गोदरेज
नेट वर्थ: 81 हजार करोड़ रुपए
फोर्ब्स के अमीरों की सूची में गोदरेज परिवार को सातवें पायदान पर रखा है। गोदरेज ग्रुप का रेवेन्यू करीब 30 हजार करोड़ रुपए है। यह ग्रुप 119 साल पुराना है।
सायरस पूनावाला
नेट वर्थ: 58 हजार करोड़ रुपए
फोर्ब्स की सूची में सायरस पूनावाला को 10वें पायदान पर रखा गया है। सायरस पूनावाला ने 50 साल पहले सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को बनाया था। सीरम का लाभ मार्च 2016 में समाप्तव वित्त वर्ष के दौरान 2300 करोड़ रुपए रहा जबकि रेवेन्यू 4500 करोड़ रुपए से ज्यादा का रहा।
रतन टाटा
108 अरब डॉलर वाले टाटा ग्रुप के अंतरिम चेयरमैन रतन टाटा की नेट वर्थ का खुलासा नहीं किया गया है। टाटा पावर की सालाना रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2011-12 में रतन टाटा को 68.4 लाख रुपए का कुल भुगतान किया गया। टाटा संस को विभिन्नए संगठनों और ट्रस्टग द्वारा चलाया जाता है। इसमें जेआरडी टाटा ट्रस्टा और सर रतन टाटा ट्रस्टर के पास शेयरहोल्डिं ग है।