सर्च करे
Home

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    झूठे वादे, धोखाधड़ी और विश्वासघात..माल्या पर कर्मचारियों का बड़ा आरोप

    By Edited By:
    Updated: Wed, 08 Jan 2014 12:47 PM (IST)

    पिछले कुछ सालों से वित्तीय संकट का सामना रहे विजय माल्या मुसीबतों से घिरे हुए हैं। कभी कर्मचारी हड़ताल पर चले जाते हैं तो कभी विजय माल्या को ही कर्मचार ...और पढ़ें

    Hero Image

    नई दिल्ली। पिछले कुछ सालों से वित्तीय संकट का सामना रहे विजय माल्या मुसीबतों से घिरे हुए हैं। कभी कर्मचारी हड़ताल पर चले जाते हैं तो कभी विजय माल्या को ही कर्मचारियों को पत्र लिख कर वापस बुलाना पड़ता। तो कभी बैंक उनकी संपत्ति को नीलाम कर देते हैं। इसी क्रम में माल्या की एयरलाइंस कंपनी किंशफिशर एयरलाइन के कर्मचारियों के एक ग्रुप ने दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने आरोप लगाया है कि माल्या ने उनका शोषण किया है। साथ ही शिकायत में झूठे वादे करने, धोखाधड़ी और विश्वासघात जैसे आरोप लगाए गए हैं। शिकायत में आरोप लगाया है कि उन्हें पिछले 17 माह से वेतन नहीं दिया गया है। साथ ही दिल्ली पुलिस से आग्रह किया है कि माल्या के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए।

    किंगफिशर से पहले वसूली का दावा

    जेट, स्पाइस और किंगफिशर की आर्थिक हालत चिंताजनक

    कर्मचारियों ने पुलिस उपायुक्त से शिकायत करते हुए कहा है कि हमारी जीविका का कोई और साधन नहीं है, इसलिए हमें पैसा नहीं मिला तो हमारे पास आत्महत्या के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं है। माल्या आईपीसी की कई धाराओं के तहत झूठे वादे करने, धोखाधड़ी और विश्वासघात के दोषी हैं। शिकायत पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई है। पुलिस का कहना है कि हमें किंगफिशर कर्मचारियों की ओर से शिकायत मिली है। हम मामले की गंभीरता को देखकर निर्णय करेंगे की एफआईआर दर्ज की जा सकती है या नहीं।

    बिजनेस से जुड़ी हर जरूरी खबर, मार्केट अपडेट और पर्सनल फाइनेंस टिप्स के लिए फॉलो करें