सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बैंकों के लिए चुनौतीभरा वक्त : डिप्टी गवर्नर खान

By Test1 Test1Edited By:
Published: Sun, 23 Aug 2015 05:16 PM (IST)Updated: Sun, 23 Aug 2015 05:30 PM (IST)

रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर एचआर खान ने कहा है कि भारतीय बैंकिंग क्षेत्र के लिए यह चुनौती भरा वक्त ...और पढ़ें

News Article Hero Image

कोलकाता । रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर एचआर खान ने कहा है कि भारतीय बैंकिंग क्षेत्र के लिए यह चुनौती भरा वक्त है। कमजोर ऋण, परिसंपत्तियों की दुर्बलता और कमजोर मुनाफा इसकी वजह है। खान ने कहा कि पिछले दो साल बैंकिंग उद्योग के लिए चुनौतीपूर्ण रहे हैं।

बैंकों के शेयरों पर रिटर्न कम हुए हैं और संपत्तियां घट रही हैं, जबकि फंसे हुए कर्ज (बेड लोन) में भी इजाफा हुआ है। इस पर भी भारतीय बैंकों को पूंजी जरूरतों के अंतरराष्ट्रीय मानकों की पूर्ति करना है। बैंकों में सरकार द्वारा 75 हजार करोड़ रुपए की पूंजी लगाने के कार्यक्रम से पूंजी पर्याप्तता मानकों में सुधार होगा। खान ने कहा कि आने वाले दिनों में बैंकिंग क्षेत्र और प्रतिस्पर्धी बनेगा। अगले माह रिजर्व बैंक कुछ छोटी वित्तीय बैंकों को लाइसेंस देगा। पिछले सप्ताह ही देश के एकमात्र केन्द्रीय बैंक (रिजर्व बैंक) ने 11 संस्थानों को 18 माह में पेमेंट्स बैंक शुरू करने की सैद्धांतिक सहमति दी है।

रिजर्व बैंक घटा सकता है ब्याज दर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।