सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कर्मचारियों को 6.5 से 9 प्रतिशत की वेतनवृद्धि देगी इन्फोसिस

By Shashi Bhushan KumarEdited By:
Published: Sat, 28 Mar 2015 01:57 PM (GMT+05:30)Updated: Sat, 28 Mar 2015 02:03 PM (GMT+05:30)

देश की दूसरी सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर सेवा कंपनी इन्फोसिस वित्त वर्ष 2015-16 में भारत में अपने कर्मचारियों को 6.5 से ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। देश की दूसरी सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर सेवा कंपनी इन्फोसिस वित्त वर्ष 2015-16 में भारत में अपने कर्मचारियों को 6.5 से 9 प्रतिशत की वेतनवृद्धि देगी।

सूत्रों ने बताया कि कंपनी के कर्मचारियों का वेतन 1 अप्रैल से बढ़ेगा। औसतन कर्मचारियों के वेतन में 6.5 फीसदी की वृद्धि होगी। सूत्रों ने कहा कि कंपनी में बेहतर प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को 9 प्रतिशत की वेतनवृद्धि मिलेगी। वहीं ऑनसाइट कर्मचारियों को 2 प्रतिशत की वेतनवृद्धि मिलेगी।

पिछले साल कंपनी ने भारत में अपने कर्मचारियों को 6 से 8 प्रतिशत की वेतनवृद्धि दी थी। वहीं ऑनसाइट कर्मचारियों के वेतन में 1 से 2 प्रतिशत की वृद्धि की गई थी। विशाल सिक्का के पिछले साल कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का पदभार संभालने के बाद यह पहली वेतनवृद्धि है। सिक्का के नेतृत्व में कंपनी ने अपने कर्मचारियों को रोकने के लिए कई कदम उठाए हैं। दिसंबर तिमाही में कर्मचारियों को 100 प्रतिशत वैरिएबल बोनस भुगतान किया गया था।

बिजनेस की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें