सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

..तो डीजल से चलेगी यह बाइक, खेतों की सिंचाई भी करेगी

By Edited By:
Published: Wed, 29 Jan 2014 08:30 PM (IST)

नई दिल्ली [जाब्यू]। फर्ज कीजिए एक ऐसी मोटरसाइकिल हो जिससे आप जरूरत पड़ने पर खेतों की सिंचाई कर सकें, पार्टी के दौरान बड़े-बड़े म्यूजिक सिस्टम बजा सकें और बिजली न होने पर घर में रौशनी भी कर सकें। हीरो मोटो कॉर्प की नई डीजल मोटरसाइकिल से यह संभव हो सकेगा। कंपनी इस बाइक पर बहुत ही शिद्दत से काम कर रही है। बहुत संभव है कि

News Article Hero Image

नई दिल्ली [जाब्यू]। फर्ज कीजिए एक ऐसी मोटरसाइकिल हो जिससे आप जरूरत पड़ने पर खेतों की सिंचाई कर सकें, पार्टी के दौरान बड़े-बड़े म्यूजिक सिस्टम बजा सकें और बिजली न होने पर घर में रौशनी भी कर सकें। हीरो मोटो कॉर्प की नई डीजल मोटरसाइकिल से यह संभव हो सकेगा। कंपनी इस बाइक पर बहुत ही शिद्दत से काम कर रही है। बहुत संभव है कि अगले दो वर्षो के भीतर इसे बाजार में पेश कर दिया जाए।

हीरो मोटोकॉर्प के एमडी व सीईओ पवन मुंजाल ने बताया कि अभी इस बाइक का कॉन्सेप्ट तैयार है। फिलहाल इसे आरएनटी का नाम दिया गया है। 150 सीसी इंजन में यह डीजल चालित शायद दुनिया की पहली बाइक होगी। इसे खास तौर पर ग्रामीण इलाकों में इस्तेमाल के लिए बनाया जा रहा है, लेकिन छोटे शहरों में इसकी उपयोगिता होगी। इसके हेडलैंप को अलग कर रौशनी के लिए कहीं भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। इसमें एक इलेक्ट्रिक मोटर लगा होगा, जो अगले पहिये से चार्ज होता रहेगा। शहर या भीड़-भाड़ वाले इलाके में सिर्फ इस मोटर से ही इसे चलाया जा सकेगा, जिससे ईंधन की बचत होगी।

होंडा से अलग होने के बाद कंपनी जो नए दोपहिया वाहन बाजार में उतार रही है, उनमें आरएनटी को सबसे महत्वाकांक्षी माना जा रहा है। इसके अनुसंधान व विकास पर दर्जनों इंजीनियर काम कर रहे हैं। कंपनी की योजना इसे ग्लोबल स्तर पर लांच करने की है। मुंजाल का कहना है कि इस बाइक की भारत के अलावा एशिया और अफ्रीका के देशों में काफी मांग हो सकती है।

पढ़ें : हीरो मोटोकॉर्प ने पेश किए 15 नए मॉडल

हीरो दो बाइक और दो स्कूटी भी लांच करेगी। इसमें एक स्कूटी लीप नाम से होगी। यह स्कूटी इलेक्ट्रिक हाइब्रिड होगी। इसके अलावा 250 सीसी की एक बाइक एचएक्स 250आर, 110 सीसी की स्कूटी डैश और 150 सीसी की एक्सट्रीम बाइक भी इनमें शामिल है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।