छंटनी के शिकार कर्मियों को मिलेगा तीन गुना मुआवजा
केंद्र सरकार कामगारों को बेहतर छटनी पैकेज दिलाने के प्रयास में जुट गई है। सरकार ने श्रम कानून में सुधार का प्रस्ताव किया है, जिससे छंटनी का शिकार होने वाले मजदूरों को तीन गुना मुआवजे के जरिये बेहतर सामाजिक सुरक्षा मिल सकेगी। श्रम मंत्री बंडारू दत्तात्रेय ने एक साक्षात्कार में
हैदराबाद। केंद्र सरकार कामगारों को बेहतर छटनी पैकेज दिलाने के प्रयास में जुट गई है। सरकार ने श्रम कानून में सुधार का प्रस्ताव किया है, जिससे छंटनी का शिकार होने वाले मजदूरों को तीन गुना मुआवजे के जरिये बेहतर सामाजिक सुरक्षा मिल सकेगी। श्रम मंत्री बंडारू दत्तात्रेय ने एक साक्षात्कार में यह दावा किया है।
बंडारू ने कहा, ‘अगर कोई फैक्ट्री बंद हो रही है तो कामगारों का ध्यान रखना महत्वपूर्ण है। उस स्थिति में उद्योग को नहीं बचाऊंगा, लेकिन यह देखना चाहूंगा कि कामगारों को 45 दिनों का वेतन मिल रहा है। पहले मजदूरों को 15 दिनों का वेतन मिलता था। बंदी या छंटनी होने पर हम कामगारों के हित में यह विकल्प तैयार कर रहे हैं।’