सोना-चांदी पर आयात शुल्क बढ़ा
सोने का आयात शुल्क मूल्य 385 डॉलर प्रति 10 ग्राम और चांदी का 543 डॉलर प्रति किलो हो गया।
By Shashi Bhushan KumarEdited By: Published: Wed, 01 Apr 2015 03:16 PM (IST)Updated: Wed, 01 Apr 2015 03:18 PM (IST)
नई दिल्ली। सरकार ने बुधवार को सोने का आयात शुल्क मूल्य बढ़ाकर 385 डॉलर प्रति 10 ग्राम और चांदी का 543 डॉलर प्रति किलो कर दिया है।
मार्च के अंतिम पखवाड़े के लिए सोने का आयात शुल्क मूल्य 375 डॉलर प्रति 10 ग्राम और चांदी का 512 डॉलर प्रति किलो था। आयात शुल्क मूल्य वह न्यूनतम कीमत है जिसपर सीमा शुल्क लगाया जाता है, ताकि आयातित खेप की कीमत कम दिखाकर शुल्क चोरी रोकी जा सके। सरकार ग्लोबल मार्केट में कीमतों के आधार पर हर 15 दिन में शुल्क मूल्य संशोधित करती है।
देश में पेट्रोलियम के बाद सबसे ज्यादा सोने का आयात किया जाता है। सोने का आयात बिल बढ़ने से चालू खाते का घाटा बढ़ जाता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें