सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ऐसी चलाई कार कि कट गया 10 लाख डॉलर का चालान

By Edited By:
Published: Thu, 30 Jan 2014 11:10 AM (IST)

गाड़ी चलाते वक्त लोगों का चालान अकसर हो ही जाता है। कभी रेड लाइट जंप करने पर, कभी गलत रोड़ ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। गाड़ी चलाते वक्त लोगों का चालान अकसर हो ही जाता है। कभी रेड लाइट जंप करने पर, कभी गलत रोड़ पर गाड़ी चलाने पर तो कभी अत्यधिक तेज गाड़ी चलाने पर। चालान की राशि भी अमूमन 100 रुपये से लेकर 1,000 रुपये तक रहती है। लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि पुलिस वाले ने लाखों रुपये का चालान काटा हो। सुन कर काफी अजीब लगेगा लेकिन ऐसा हुआ है।

ओवर स्पीड में 10,00,000 डॉलर का चालान दुनिया में अभी तक का सबसे महंगा चालान है। स्विट्जरलैंड में एक युवक 180 मील प्रतिघंटा के रफ्तार से कार चला रहा था। आपको बता दें कि स्विट्जरलैंड में कार की रफ्तार और चालक की सैलरी के आधार पर चालान किया जाता है।

क्या आपने ये 'जुगाड़' देखा? ये है मुंबई के छात्रों का आविष्कार

कारों या गाड़ियों की इस दुनिया में ऐसी चीजें हैं जिसके बारे में सुनकर या पढ़कर हैरानी होती है। आइये हम आपको कुछ ऐसे ही तथ्यों से रू-ब-रू कराते हैं। क्या आप जानते हैं, कि हर अमेरिकी अपने जीवन का लगभग 2 सप्ताह यानी की 14 दिन अपने पूरे जीवनकाल में ट्रैफिक लाइट के रेड होने के दौरान खर्च कर देता है।

रईसों की गाड़ियों के धुएं में उड़ गए सरकार के 12 हजार करोड़

दुनिया के पहले कार रेडियो का अविष्कार साल 1929 में पॉल गेविन ने किया था। उसी समय इस रेडियो को सबसे पहले किसी कार में प्रयोग किया गया था। दुनिया की सबसे पहली कार रेस सन 1895 में शिकागो में आयोजित की गई थी। इस रेस में फ्रैंक दुरैया विजयी हुए थें, जिन्होनें 71.5 मील प्रतिघंटा की रफ्तार से कार दौड़ाई थी।

मारुति लाएगी कम कीमत की गियरलेस छोटी कार

दुनिया का सबसे पहला कार वाइपर एक महिला (मैरी एंडरसन) ने बनाया था। बाद में इसकी उपयोगिता को देखते हुए सभी वाहन निर्माताओं ने इसका प्रयोग करना शुरू कर दिया। क्या आप जानते हैं कि अगर 75 मील प्रतिघंटा यानी की लगभग 121 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से कार चलाई जाये तो पृथ्वी से शनी ग्रह तक की यात्रा की जा सकती है। 258 दिनों में पृथ्वी से शनी ग्रह पर पहुंचा जा सकता है। सबसे पहली बार स्मार्ट की छोटी सी कार में एक साथ 19 पाकिस्तानी लड़कियों ने बैठ कर व्लर्ड रिकॉर्ड बनाया था।