कच्चे तेल में आया उबाल
शेयर बाजारों की तेजी और घटती आपूर्ति की खबरों के चलते गुरुवार को कच्चे तेल (क्रूड) के दामों में उबाल आ गया।इस दिन ब्रेंट क्रूड 3.32 डॉलर यानी करीब आठ फीसद उछलकर 46.46 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। कच्चे तेल में यह साल की सबसे बड़ी तेजी है। दो
न्यूयॉर्क। शेयर बाजारों की तेजी और घटती आपूर्ति की खबरों के चलते गुरुवार को कच्चे तेल (क्रूड) के दामों में उबाल आ गया।
इस दिन ब्रेंट क्रूड 3.32 डॉलर यानी करीब आठ फीसद उछलकर 46.46 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। कच्चे तेल में यह साल की सबसे बड़ी तेजी है। दो महीनों तक चली गिरावट के बाद आए इस उछाल के लिए अमेरिकी अर्थव्यवस्था के बेहतर आंकड़ों को भी कारण बताया जा रहा है।
दूसरी तिमाही में अमेरिका की विकास दर 3.7 फीसद रही है। जबकि पहले इसके सिर्फ 2.3 फीसद रहने का अनुमान लगाया गया था। ब्रेंट की तरह यूएस क्रूड भी 3.32 डॉलर बढ़कर करीब 42 डॉलर प्रति बैरल हो गया।