सफेद रंग में भी आई बजाज की नई पल्सर 200
बजाज ऑटो ने सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली पल्सर रेंज की पल्सर 200 को अब सफेद रंग में भी उतार दिया है।
By Shashi Bhushan KumarEdited By: Published: Mon, 30 Nov 2015 07:56 AM (IST)Updated: Mon, 30 Nov 2015 07:57 AM (IST)
नई दिल्ली। बजाज ऑटो ने सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली पल्सर रेंज की पल्सर 200 को अब सफेद रंग में भी उतार दिया है। इसके अलावा बाइक में और भी कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं।
इससे पहले जब पल्सर आरएस 200 लॉन्च हुई थी तब इसे लाल, काले और पीले रंगों में पेश किया गया था लेकिन अब इसमें सफेद रंग और जोड दिया गया है। बजाज की पल्सर आरएस 200 दो वेरियंट नॉन एबीएस और एबीएस के साथ आती है।
नए रंग में यह बाइक और भी आकर्षक नजर आती है और इसी के चलते इसकी मांग भी बढ़ने लगी है। इस स्पोर्ट्स बाइक की कीमत 1,18,500 रुपए तो वही एबीएस संस्करण की कीमत 1,30,268 रुपये है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें