विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

साफ नहीं दिख रहे दूरदर्शन के कार्यक्रम

By Edited By:
Published: Sat, 19 Jul 2014 07:15 PM (IST)

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, बरेली : तकनीकी खराबी के चलते दूरदर्शन का प्रसारण हफ्ते भर से खराब चल रहा है। दस किलोवाट की क्षमता से चलते वाले ट्रांसमीटर को एक किलोवाट से चलाया जा रहा है।

दरअसल हफ्ते भर पहले दूरदर्शन में तकनीकी खराब आ गई थी। लोगों ने शिकायत की तो आनन फानन में एक किलोवाट के ट्रांसमीटर से चला दिया। इससे दूरदर्शन के कार्यक्रम स्पष्ट नहीं दिख रहे हैं। जबकि यहां ट्रांसमीटर 10 किलोवाट की क्षमता का है और 70 किलोमीटर के दायरे में स्पष्ट दिखाई देना चाहिए। जब ट्रांसमीटर खराब हुआ तो उसे ठीक करने की पहल शुरू हुई। जांच में पता चला कि उसका वाल्व खराब है। खराबी के दो दिन बाद दिल्ली से वाल्व भी आ गया लेकिन अब तक उसे लगाया नहीं गया। इसलिए 10 किलोवाट की क्षमता का ट्रांसमीटर नहीं चल पा रहा है। प्रसारण ठीक न होने ग्रामीण क्षेत्रों के दर्शक टीवी कार्यक्रम नहीं देख पा रहे हैं। वैसे ग्रामीण क्षेत्रों में दूरदर्शन के सबसे ज्यादा दर्शक हैं। दूरदर्शन के स्टेशन इंजीनियर अशोक सचान ने बताया कि गड़बड़ी को ठीक किया जा रहा है। हर जगह दूरदर्शन दिख रहा है। स्पष्ट न दिखने की शिकायत जल्द ही दूर कर दी जाएगी। ट्रांसमीटर की क्षमता बढ़ाने काम चल रहा है।