विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 17, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डायरिया से वृद्ध की मौत, बुखार पीड़ित तीन भर्ती

By Edited By:
Published: Thu, 17 Jul 2014 06:15 PM (IST)

News Article Hero Image

मैनपुरी: बारिश के साथ संक्रामक रोगों ने दस्तक दे दी है। डायरिया के चपेट में आए एक वृद्ध की जिला चिकित्सालय में मौत हो गई। वहीं बुखार से पीड़ित तीन लोगों को भर्ती कराया गया है।

ब्लॉक मैनपुरी के नगला जुला निवासी शिवपाल सिंह 70 वर्ष को अचानक उल्टी और दस्त की शिकायत हुई तो परिजन उन्हें जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं बुखार की चपेट में आए भोगांव निवासी राधेश्याम नगला धीमर निवासी विशेष चंद्र और आगरा बाइपास रोड निवासी देवेश्वर कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जिला चिकित्सालय के फिजीशियन डॉ. एके उपाध्याय बताते हैं कि अचानक डायरिया और बुखार के रोगियों में इजाफा हुआ है। डायरिया से बचने के लिए दूषित भोजन से बचें। बासी खाना न खाएं। शुद्ध पानी पीएं, फास्ट फूड और कटे, फटे फल न खाएं।