विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 15, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हथियाखेड़ा में डायरिया से मासूम की मौत

By Edited By:
Published: Tue, 15 Jul 2014 11:22 PM (IST)

News Article Hero Image

अमरोहा। हसनपुर तहसील क्षेत्र के हथियाखेड़ा गाव में डायरिया पीड़ित एक तीन वर्षीय मासूम ने दम तोड़ दिया। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। स्वास्थ्य विभाग मासूम की मौत से अंजान बना है।

पिछले कई दिनों से हथियाखेड़ा गाव में डायरिया ने अपने पैर पसार रखे हैं। गाव निवासी रमेश सिंह की तीन वर्षिय पुत्री ममता भी तीन दिन से इस संक्रामक बीमारी की चपेट में चल रही थी। जिसका इलाज गाव में ही इलाज चल रहा था। मंगलवार की पूर्वाह्न 11 बजे उसकी हालत ज्यादा खराब हुई तो परिजन उसे हसनपुर ले जा रहे थे। जिसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बच्ची की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। उधर गाव निवासी सूमा (23), अमित (3), नेहा (4), दीपिका (3), विक्की (10) तथा जयवन्ती (35) समेत लगभग एक दर्जन से अधिक लोग डायरिया से ग्रस्त चल रहे हैं। चिकित्सा अधीक्षक डा. गोपीलाल का कहना है कि हथियाखेड़ा में कई दिन पहले कुछ लोगों को डायरिया हुआ था चिकित्सा विभाग की टीम ने गाव पहुंचकर उपचार किया था। लोग ठीक हो गए थे। आज मंगलवार को हुई बच्ची की मौत की उन्हें जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो पुन: गाव में टीम भेजी जायेगी।