विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तेज बुखार की चपेट में आकर बालिका की मौत

By Edited By:
Published: Mon, 14 Jul 2014 08:44 PM (GMT+05:30)

News Article Hero Image

कुलपहाड़ (महोबा) संवाद सहयोगी : सावन माह की शुरूआत हो गई है लेकिन अभी तक बारिश न होने से लोग उमस में बेहाल होने को मजबूर है। वहीं मरीजों की संख्या में दिनोंदिन इजाफा हो रहा है। बीती रात तेज बुखार से पीड़ित बालिका की मौत हो गई।

तेज धूप व उमस लोगों पर भारी पड़ रही है। जिला अस्पताल के साथ ही अन्य चिकित्सालयों में उमस की मार झेल रहे मरीजों की संख्या में खासा इजाफा हो रहा है। विवरण के मुताबिक कुलपहाड़ कस्बे के हटवारा मुहाल निवासी मानसिंह की पुत्री 10 वर्षीय भारती की अचानक तबियत खराब हो गई। तेज बुखार के चलते परिजनों द्वारा उसे उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के बाद हालत सही होने पर डाक्टरों ने इसे घर ले जाने की बात कही। परिजन इसे घर ले जा रहे थे कि तभी बुखार और तेज हुआ भारती की अचानक हालत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। उधर बारिश न होने से उमस के चलते मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। चिकित्सक डा. आरपी मिश्रा बताते है कि लापरवाही न बरतें। उल्टी दस्त व बुखार आने पर तुरंत चिकित्सालय जाकर अपना उपचार कराएं।