विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंजीनियरिंग छात्र की सिरसा में मौत

By Edited By:
Published: Mon, 30 Jun 2014 12:14 AM (IST)

News Article Hero Image

बागपत : हरियाणा के सिरसा में अपनी मौसी के यहां रहकर इंजीनियरिंग कर रहे बड़ौत के एक छात्र की डेंगू से मौत हो गई। कई दिन से बुखार से पीड़ित छात्र का अस्पताल में उपचार चल रहा था।

बड़ौत के गुराना रोड निवासी दीपक (25) पुत्र हरपाल सिरसा निवासी अपनी मौसी कविता के पास रहकर एक कॉलेज में इंजीनियरिंग कर रहा था। उसके पिता ने बताया कि दीपक को एक सप्ताह पूर्व बुखार आया तो उसने एक निजी चिकित्सक को दिखाया, परंतु कोई आराम नहीं मिला। तीन दिन पहले छात्र की हालत बिगड़ी तो उन्होंने उसे दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने डेंगू की पुष्टि कर दी। शनिवार को युवक को आराम मिला तो वह सिरसा लौट गया, लेकिन रात्रि में अचानक उसके शरीर में तेज दर्द हुआ। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाने लगे तो उसे रास्ते में ही दम तोड़ दिया। रविवार सुबह शव को बड़ौत लाया गया।