विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बड़हिया में डायरिया का कहर, एक की मौत

By Edited By:
Published: Wed, 25 Jun 2014 05:56 PM (IST)

News Article Hero Image

संसू., बड़हिया (लखीसराय) : प्रखंड क्षेत्र में डायरिया का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार की रात जानपुर निवासी अवध महतो की 12 वर्षीय पुत्री बबीता की मौत डायरिया के प्रकोप से हो गई। दर्जनों लोग रोग की चपेट में नित्य दिन आ रहे हैं। टाल क्षेत्र के जानपुर एवं भानपुर गांव सहित कई गांव डायरिया की चपेट में आ गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा गांव में निरोधात्मक कार्यवाही शुरू नहीं किया गया है। मंगलवार की देर शाम बड़हिया रेफरल अस्पताल का एम्बुलेंस जानपुर गांव जाकर तीन रोगी को अस्पताल लाया। इलाज करने के लिए डा. अनिल कुमार ठाकुर मौजूद थे लेकिन ड्यूटी पर वार्ड एटेंडेंट सिद्धेश्वर चौधरी एवं एएनएमआर सोनी कुमारी मौजूद नहीं थी। इलाज में देरी के चलते अभिभावकों ने हंगामा शुरू कर दिया तथा सिविल सर्जन को ड्यूटी से गायब कर्मियों की शिकायत की। सिविल सर्जन शशि भूषण शर्मा तत्काल अस्पताल पहुंचकर स्थिति की जानकारी ली तथा रोगियों का इलाज शुरू करवाया। उन्होंने ड्यूटी से गायब कर्मियों के विरूद्ध कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। उधर अस्पताल की कुव्यवस्था को देख बहुत से रोगियों को उनके अभिभावक शेखपुरा एवं लखीसराय में ले जाकर इलाज करा रहे हैं। बुधवार को जानपुर की सविता देवी, सचिन महतो, बादल कुमार (सभी एक घर के), बड़हिया वार्ड नंबर 12 निवासी प्रसादी मिस्त्री, धीराडांड निवासी सुप्रिया कुमारी, जैतपुर के प्राणजद कुमार का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा था। अस्पताल मैनेजर सुषमा कुमारी कहती हैं कि सभी कर्मचारी मनमाफिक ड्यूटी के लिए हम पर दबाव बनाते हैं। रात के शिफ्ट में कोई काम नहीं करना चाहता है। मंगलवार की शाम से ही सोनी कुमारी मोबाइल स्वीच आफ है।