यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बुखार से मासूम बच्ची की मौत

मैनपुरी, बिछवां : विकास खंड सुल्तानगंज के गांव धनमऊ में एक मासूम बच्ची की बुखार की चपेट में आकर मौत हो गई। क्षेत्र के गांव धनमऊ में अनिल कुमार की एक वर्षीय पुत्री कनक को कई दिनों से बुखार आ रहा था। उसे पहले ही गांव में दिखाया, लेकिन कोई आराम नहीं हुआ। परिजन उसे सैफई ले गए जहां इलाज के दौरान मंगलवार को उसकी मौत हो गई। उधर, बदलते मौसम में बीमारियों ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। बुखार और उल्टी दस्त के रोगियों की संख्या बढ़ रही है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुल्तानगंज पर तैनात डॉक्टर पपेंद्र सिंह ने गांव में स्वास्थ्य कर्मचारी भेजकर बच्ची की मौत के बारे में पता लगाने के लिए भेजा है साथ ही गांव में दवाएं वितरित कराईं।
