यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
डायरिया से बालिका की मौत

देवरिया: भागलपुर विकास खंड के ग्राम सरवन पिपरा निवासी बिजली राजभर की 14 वर्षीया बेटी सोनी राजभर की डायरिया की चपेट में आने से मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। परिजनों के अनुसार तीन दिन पूर्व उसको उल्टी दस्त शुरू हुआ तो पहले प्राइवेट अस्पताल ले गए, लेकिन इसके बाद से उसकी हालत खराब होने लगी। जिसके बाद उसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। इलाज के दौरान उसने शनिवार को दम तोड़ दिया।
