विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डायरिया से दो महिलाओं की मौत, दो भर्ती

By Edited By:
Published: Thu, 05 Jun 2014 07:14 PM (IST)

News Article Hero Image

मैनपुरी : भीषण गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। गर्मी से डायरिया की चपेट में आई दो वृद्ध महिलाओं की मौत हो गई। वहीं दो पीड़ितों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

कुरावली के मुहल्ला फर्दखाना निवासी सरोज (65) पत्‍‌नी राजबहादुर को अचानक उल्टी, दस्त की शिकायत हुई। परिजन उन्हें पड़ोस के ही एक चिकित्सक के पास ले गए। लाभ न होने पर उन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान सरोज की मौत हो गई।

वहीं नगर के मुहल्ला खरगजीतनगर निवासी शकुंतला देवी (70) पत्‍‌नी दयाशंकर की अचानक सांस फूलने लगी और उल्टी, दस्त की शिकायत हुई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी मौत हो गई। वहीं आगरा रोड निवासी श्यामलाल (65), नगर समर निवासी वेदराम (60) को डायरिया से पीड़ित होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।