विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 05, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रेम संबंध के चलते मंडप छोड़कर भागा दूल्हा

By Gunateet OjhaEdited By:
Published: Tue, 05 May 2015 01:08 AM (IST)Updated: Tue, 05 May 2015 01:13 AM (IST)

कल्याण के एक युवक को अपने प्रेम संबंधों का खुलासा न करना इतना महंगा पड़ा कि उसे शादी की तैयारियों के बीच मंडप छाेड़ भागना पड़ा।

News Article Hero Image

मुंबई। कल्याण के एक युवक को अपने प्रेम संबंधों का खुलासा न करना इतना महंगा पड़ा कि उसे शादी की तैयारियों के बीच मंडप छाेड़ भागना पड़ा। दरअसल दूल्हा बने युवक के पिछले पांच साल से एक 25 वर्षीय लड़की से प्रेम संबंध थे। लड़की के मुताबिक दोनों ने एक मंदिर में शादी भी कर ली थी। लेकिन घर वालों को यह बात पता नहीं थी।

इलाके में लगे एक पोस्टर को देखकर लड़की को पता चला कि उसका प्रेमी किसी और लड़की से शादी कर रहा है। इसके बाद लड़की पुलिस को लेकर मंडप पहुंच गई। आरोपी को जैसे ही इसकी भनक लगी वह मंडप से भाग खड़ा हुआ। आरोपी का नाम सचिन सल्फी है आैर वह कल्याण के वाडेघर इलाके का रहने वाला है।


सचिन की प्रेमिका ने तो पुलिस में उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करा ही दी। रही सही कसर जिस लड़की से उसकी शादी हो रही थी उसके परिजनों ने भी पूरी कर दी। उन्होंने भी सचिन के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करा दिया। सचिन की प्रेमिका का दावा है कि उसके और सचिन के बीच 2011 से ही प्रेम संबंध थे। इस दौरान सचिन उसे घुमाने के बहाने अलग-अलग जगहों पर ले गया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान वह गर्भवती हुई तो बदनामी की बात कहकर उसका गर्भपात भी करा दिया। लेकिन पिछले कुछ महीनों से सचिन ने लड़की से दूरी बनानी शुरू कर दी।


इस बीच लड़की ने एक पोस्टर देखा, जिसमें सचिन की शादी की बात लिखी थी। परेशान लड़की ने उसे फोन किया तो सचिन उसे धमकाने लगा और पुरानी बातें भूल जाने को कहा।लेकिन लड़की ने सचिन के खिलाफ दुष्कर्म और धमकाने के आरोप में बाजारपेठ पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई। वह पुलिस को लेकर मंडप में भी पहुंची। पर तब तक सचिन को अपने खिलाफ एफआईआर दर्ज होने की जानकारी हो गई और वह मंडप से फरार हो गया।