विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

टोना-टोटके के डर से नगरपालिका अध्यक्ष ने छोड़ी कुर्सी

By Bhupendra SinghEdited By:
Published: Thu, 05 Jan 2017 04:57 AM (GMT+05:30)Updated: Thu, 05 Jan 2017 05:10 AM (GMT+05:30)

मध्य प्रदेश की दमोह नगरपालिका अध्यक्ष मालती असाटी अंधविश्वास की शिकार हैं। जादू-टोने के डर से उन्होंने अपनी उस कुर्सी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नईदुनिया, दमोह। मध्य प्रदेश की दमोह नगरपालिका अध्यक्ष मालती असाटी अंधविश्वास की शिकार हैं। जादू-टोने के डर से उन्होंने अपनी उस कुर्सी पर बैठना छोड़ दिया है जिस पर बैठकर कार्यभार संभाला था। अब वह सीएमओ की कुर्सी पर बैठती हैं और अपनी कुर्सी उन्हें दे दी है। जब उनसे इस संबंध में पूछा गया तो उन्होंने खुद अपने डर को जाहिर कर दिया।
मामला दो माह पूर्व दीपावली के समय का है, लेकिन इस बात का खुलासा बुधवार को हुआ। दीपावली के मौके पर नगरपालिका कार्यालय में भी पूजन किया गया था, लेकिन किसी ने नगरपालिका अध्यक्ष की कुर्सी पर कुछ ऐसी पूजन सामग्री रख दी, जिसे अंधविश्वासी टोना-टोटका की सामग्री कहते हैं। दीपावली के दो दिन बाद जब वह कार्यालय पहुंचीं और कुर्सी पर बैठने लगीं तो उन्हें सीट पर कुछ चावल के दाने दिखे। कुर्सी पर चावल, सिंदूर, बाल, हड्डी देखते ही उनकी सांसे फूल गईं। उन्होंने मौजूद कर्मचारियों व कुछ पार्षदों को अपने कक्ष में बुला लिया, बाकी लोग भी देखकर हैरत में पड़ गए। वह किसी मीटिंग में शामिल होने आईं थीं। फौरन कर्मचारियों ने कुर्सी को साफ किया, लेकिन फिर भी वह कुर्सी पर नहीं बैठीं। बाद में उन्होंने उस कुर्सी को हटवाया और सीएमओ की कुर्सी मंगवाकर उस पर बैठीं।
मालती का कहना है कि दुनिया है, कुछ भी हो सकता है। अच्छे-बुरे हर तरह के लोग होते हैं। टोना-टोटका की पूरी सामग्री उनकी कुर्सी पर रखी गई थी, इसलिए वह उस कुर्सी पर नही बैठीं। हां यह बात सही है कि उन्होंने बैठने के लिए सीएमओ की कुर्सी मंगा ली थी। उस कुर्सी पर सीएमओ बैठ रहे हैं। उन्हें इसकी जानकारी नहीं है।