विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 14, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राजग की सरकार बनी तो सोनिया वाली भूमिका निभाएंगे आडवाणी!

By Edited By:
Published: Wed, 14 May 2014 08:18 AM (IST)Updated: Wed, 14 May 2014 11:07 AM (IST)

केंद्र में राजग की सरकार बनने की संभावना के बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की भूमिका तय करने ...और पढ़ें

राजग की सरकार बनी तो सोनिया वाली भूमिका निभाएंगे आडवाणी!
राजग की सरकार बनी तो सोनिया वाली भूमिका निभाएंगे आडवाणी!

नई दिल्ली। केंद्र में राजग की सरकार बनने की संभावना के बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की भूमिका तय करने को लेकर कवायद तेज हो गई है। आडवाणी पार्टी के सबसे वरिष्ठ नेता हैं उन्हें मंत्री तो बनाया नहीं जा सकता ऐसे में उन्हें उनके लायक भूमिका को लेकर भाजपा और आरएसएस के बीच बातचीत हुई है।

बताया जा रहा है कि लालकृष्ण आडवाणी को राजग में वही भूमिका देने की बात चल रही है जो यूपीए में सोनिया को गांधी है। यह भी अटकलें लगाई जा रही है कि आडवाणी को राजग का अध्यक्ष बनाया जा सकता है। इसके अलावा आडवाणी को एनएसी जैसी कमेटी बनाकर उसका अध्यक्ष बनाए जाने की भी चर्चा है।

गौरतलब है कि आडवाणी भाजपा के संस्थापक सदस्यों में से एक हैं। पार्टी को यहां तक पहुंचाने में आडवाणी की बड़ी भूमिका रही है। मोदी को पीएम उम्मीदवार बनाए जाने से पहले आडवाणी पार्टी में प्रधानमंत्री पद के प्रबल दावेदार थे। ऐसे में उनके कद को देखते हुए पार्टी में उनके लायक भूमिका खोजने की कोशिश शुरू हो गई है।

पढ़ें: कांग्रेस के कुशासन की वजह से भाजपा लहर : आडवाणी