हेल्दी पास्ता सैलेड
By Edited By: Published: Tue, 29 Nov 2011 05:37 PM (IST)Updated:
सामग्री :
100 ग्राम पास्ता, 2 टमाटर, 1 खीरा चौकोर टुकड़े में कटा हुआ, 5-6 टुकड़ों में कटी हुई ब्रॉक्ली, 1प्याज कटा हुआ, 1 कटी गाजर लंबे टुकड़ों में कटी हुई, स्वादानुसार नमक, थोड़ा सा पार्सले, 6-7 ब्लैक ऑलिव।
कितने लोगों के लिए : 4
विधि :
1. पास्ता को 7-8 मिनट तक उबाल लें। फिर छान कर अलग रख दें।
2. टमाटर के बीज निकाल कर काट लें।
3. खीरा छील कर काट लें। ब्रॉक्ली ब्लंच कर लें। ब्लैक ऑलिव भी काट लें।
4. अब उबला हुआ पास्ता, ब्रॉक्ली, गाजर, प्याज, खीरा, टमाटर एक साथ मिलाएं। नमक व कटे ऑलिव भी मिलाएं।
5. पार्सले से सजाकर कुछ देर के लिए फ्रिज में रखें और ठंडा-ठंडा सैलेड सर्व करें।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें